फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Samaveda House secured the first position in the painting competition.

Dehradun News: चित्रकला प्रतियोगिता में सामवेद हाउस रहा प्रथम

Thu, 05 Feb 2026 06:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 06:51 PM IST
विज्ञापन
Samaveda House secured the first position in the painting competition.
सेलाकुई डीडीपीएस के प्रतियोगिताओं के प्रतिभागी छात्र-छात्राएं व ​​शिक्षक। स्रोत विद्यालय
सेलाकुई। थापा मार्ग स्थित डीडीपीएस स्कूल में इंटर हाउस सामाजिक विज्ञान प्रदर्शनी व चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यालय के ऋग्वेद हाउस, सामवेद हाउस, यजुर्वेद हाउस व अथर्ववेद हाउस के छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शनी व कला प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने सामाजिक विज्ञान से संबंधित विभिन्न विषयों पर अपने रचनात्मक एवं ज्ञानवर्धक मॉडल प्रस्तुत किए। इसके अलावा चित्रकला प्रतियोगिता में सामवेद हाउस ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। सभी हाउस के अध्यापकों ने विद्यार्थियों का भरपूर मार्गदर्शन व सहयोग किया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को पुरस्कार भी प्रदान किए गए। इस दौरान हीना नौटियाल, सीमा रावत, मनीषा राजपूत, करण थापा, मनीष, पूजा, शिखा नेगी, आईसा थापा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed