{"_id":"5e1f71658ebc3e4b1c555f1b","slug":"salute-to-the-gallantry-of-soldiers-dehradun-news-drn3328941152","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैनिकों के शौर्य को किया सलाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैनिकों के शौर्य को किया सलाम
विज्ञापन
लाल गेट स्थित शहीद स्मारक पर शहीदों को श्रद्वाजंलि देने के बाद विजिटर बुक में लिखते ले.ज.आंनद स्व?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेना दिवस पर कैडेटों ने सैनिकों के शौर्य को सलाम किया। साथ ही उत्तराखंड सब एरिया मुख्यालय के सैन्य अधिकारियों व जवानों ने लाल गेट युद्ध स्मारक पर विभिन्न युद्धों व आपरेशनों में शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी।
सब एरिया के डिप्टी जनरल ऑफिसर कमांडिंग ब्रिगेडियर एसएन सिंह, स्टेशन कमांडर कर्नल तुषार कथूरिया, कर्नल पृथ्वीराज सिंह कर्नल रणवीर सिंह, रिटायर ले. जनरल आनंद स्वरूप आदि ने वॉर मेमोरियल पर श्रद्धासुमन अर्पित कर शहीदों की शहादत को नमन किया। सैन्य अधिकारियों ने कहा कि वीर सैनिकों की शहादत को कभी भुलाया नहीं जा सकता। वहीं, भारतीय सैन्य अकादमी में भी श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। अकादमी के वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों, जवानों व कैडेटों ने आईएमए युद्ध स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। क्लेमेनटाउन स्थित सेना की 14 डिवीजन के सैन्य अधिकारियों व जवानों ने भी शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
विदित है कि हर साल 15 जनवरी को सेना दिवस (आर्मी डे) के रूप में मनाया जाता है। देश आजाद होने के बाद वर्ष 1948 में आज ही के दिन जनरल केएम करिअप्पा (बाद में फील्ड मार्शल) के हाथ भारतीय सेना की कमान सौंपी गई थी। वह सेना के पहले भारतीय कमांडर इन चीफ थे। इससे पहले भारतीय सशस्त्र सेनाओं की कमान ब्रिटिश कमांडर इन चीफ एफआरआर बुचर के हाथों में थी।

सेना दिवस पर लाल गेट स्थित शहीद स्मारक पर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि देते सैनिक।
विज्ञापन