फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Sale of nomination papers will start from today

आज से फिर शुरू होगी नामांकन पत्रों की बिक्री

Mon, 24 Jan 2022 01:15 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Sale of nomination papers will start from today
देहरादून। राजधानी दून में सोमवार से एक बार फिर विधानसभा चुनाव 2022 के लिए नामांकन पत्रों की बिक्री होगी। दो दिन में सवा सौ से ज्यादा नामांकन पत्र बिक चुके हैं। हालांकि अब तक एक भी नामांकन पत्र दाखिल नहीं हुआ है।
विज्ञापन

शुक्रवार को पहले दिन 109 लोगों ने नामांकन पत्र खरीदे थे। उस दौरान कांग्रेस ने अपने प्रत्याशी घोषित नहीं किए थे। अब भाजपा और कांग्रेस दोनों ही अपने प्रत्याशी घोषित कर चुके हैं। ऐसे में सोमवार से नामांकन रफ्तार पकड़ सकता है। जिला प्रशासन की ओर से नामांकन पत्रों की बिक्री और नामांकन दाखिल करने के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। राजपुर रोड सीट के लिए सबसे अधिक 35 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई है। चकराता के लिए 14, विकासनगर के लिए 11, सहसपुर के लिए 10, धर्मपुर के लिए 11, रायपुर के लिए 12, कैंट के लिए आठ, मसूरी के लिए नौ, डोईवाला के लिए 16 और ऋषिकेश के लिए नौ नामांकन पत्रों की बिक्री हुई है।
विज्ञापन

आज नामांकन करेंगी सविता कपूर
कैंट विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सविता कपूर सोमवार को समर्थकों के साथ नामांकन करेंगी। उनके निजी सचिव सूरज सिंह बिष्ट ने बताया कि सुबह नौ बजे वह परिवार के साथ पूजा करने के लिए मंदिर जाएंगीं। इसके बाद सुबह 10 बजे नामांकन के लिए कलेक्ट्रेट पहुंचेंगीं। वह कार्यकर्ताओं के साथ नामांकन दाखिल करेंगीं और उसके बाद जनसंपर्क के लिए के लिए निकल जाएंगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed