फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   sale of liquor shops

शराब से सरकार ने कमाए 2.11 अरब

Wed, 02 Apr 2014 09:56 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 02 Apr 2014 09:56 AM IST
विज्ञापन
sale of liquor shops

देहरादून जिले में शराब की दुकानों की बिक्री से सरकार को 2.11 अरब रुपए से अधिक का राजस्व मिलेगा।

विज्ञापन


पढ़ें, ग्रहों ने सुना दिया लोकसभा चुनाव में हार-जीत का फैसला!

यह रकम पिछले वित्त वर्ष में प्राप्त राजस्व से करीब 40 करोड़ रुपए अधिक है। दुकानों के आवंटन की लाटरी प्रक्रिया देर रात तक चली। अंग्रेजी शराब की दस दुकानें महिलाओं के नाम खुली।
विज्ञापन


परिचितों के नाम से कई आवेदन
मंगलवार सुबह दस बजे जिलाधिकारी बीवीआरसी पुरुषोत्तम और एसएसपी अजय रौतेला की देखरेख में लॉटरी प्रक्रिया नगर निगम के टाउन हाल में शुरू हुई। कुछ शराब कारोबारी ऐसे भी थे जिन्होंने परिचितों के नाम से कई आवेदन किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंद्रह आवेदन स्पष्ट न भरे जाने की वजह से निरस्त कर दिए गए। जिले में अंग्रेजी शराब और बियर की 39, देसी की 31 और बियर की दो दुकानों से सरकार को दो अरब 11 करोड़ 67 लाख 66 हजार 982 रुपए का राजस्व मिला है।

पढ़ें, 'गुजरात से भी ज्यादा विकसित है उत्तराखंड'

इसके अलावा 22 हजार 600 आवेदनों से 40 करोड़ रुपए की आमदनी हुई है। जबकि वर्ष 2013-14 में सरकार को 68 देसी-विदेशी और 2 बियर की दुकानों से 172 करोड़ रुपए प्राप्त हुए थे।


लाटरी प्रक्रिया के दौरान जिला आबकारी अधिकारी एसके कांबोज और एसपी सिटी नवनीत भुल्लर मौजूद थे।

रायवाला सबसे महंगी, त्यूणी सबसे सस्ती

हर साल की तरह इस बार भी रायवाला की अंग्रेजी और देसी दोनों दुकानें सबसे अधिक कीमत पर छूटीं। रायवाला में अंग्रेजी शराब की दुकान 8 करोड़ 59 लाख 69 रुपए और देसी शराब की दुकान 12 करोड़ 25 लाख 52 हजार 134 रुपए में छूटी।

हरिद्वार और ऋषिकेश में ड्राई एरिया होने की वजह से दोनों जगहों से शराब के शौकीन रायवाला पहुंचते हैं। इस वजह से इसकी बिक्री ज्यादा रहती है।

कुल्हाल की देसी शराब की दुकान 26 लाख 43 हजार रुपए और त्यूणी के अंग्रेजी शराब की दुकान 11 लाख 53 हजार रुपए में छूटी।

पढ़ें, तंगहाली में चल बसीं उत्तराखंड के गांधी की पत्नी

हिमाचल में सस्ती शराब होने की वजह से कुल्हाल क्षेत्र के शराब के शौकीन ज्यादातर वहां से शराब खरीदते हैं, इसलिए यहां बिक्री कम होती है।

लाटरी के दौरान हंगामा

लाटरी के दौरान टाउन हाल में अव्यवस्थाओं का आलम रहा। मोहकमपुर की दुकान के लिए किसी और दुकान की पर्चियां पड़ गई। इस पर आवेदकों ने हंगामा किया तो आबकारी विभाग ने गलती सुधारी।

पढ़ें, राजधानी देहरादून के स्कूलों में चलता है 'धंधा'

पटेलनगर की दुकान पर भी यही स्थिति पैदा हुई। स्थिति सुधरने तक काफी देर तक हंगामा होता रहा।

यूपी और दिल्ली की लक्जरी कारें नजर आईं

अंदर सिर्फ उन्हीं लोगों को जाने की अनुमति थी जिन्होंने आवेदन किए थे। नगर निगम परिसर में पूरे दिन यूपी और दिल्ली नंबर की लक्जरी कारें खड़ी रही। कुछ बड़े शराब कारोबारी भी दुकानों की बिक्री के बारे में चर्चा करते नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed