फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Salary of lax officers withheld

Dehradun News: राशन और आयुष्मान कार्ड सत्यापन में ढिलाई करने वाले अफसरों का वेतन रोका

Fri, 17 Oct 2025 02:33 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 17 Oct 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
Salary of lax officers withheld
राशन और आयुष्मान कार्ड सत्यापन कार्य में ढिलाई बरतने वाले जिलाधिकारी सविन बंसल ने पूर्ति निरीक्षक, एआरओ और एडीओ पंचायत अधिकारियों के वेतन रोकने के आदेश दिए हैं। जिलाधिकारी ने आगामी 30 अक्तूबर तक सत्यापन का 60 फीसदी लक्ष्य हासिल करने के निर्देश दिए हैं। अब तक जिले में अब तक 3600 राशन कार्ड और 10 हजार फर्जी आयुष्मान कार्ड निरस्त कराए जा चुके हैं।
विज्ञापन

जिले में चल रहे सत्यापन कार्य की जिलाधिकारी ने बृहस्पतिवार को समीक्षा की थी। उन्होंने कहा कि राशन कार्ड और आयुष्मान कार्ड लेने का अधिकार पात्र लोगों को है। इसके अलावा जो भी व्यक्ति इन सुविधाओं का लाभ ले रहा है उसे तत्काल प्रभाव से हटाया जाए। 30 अक्तूबर तक 60 फीसदी लक्ष्य हासिल न करने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


उन्हें प्रतिकूल प्रविष्टि दी जाएगी। जिलाधिकारी ने क्लेमेंटटाउन, सहसपुर, विकासनगर, ऋषिकेश, डोईवाला, त्यूनी और कालसी के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में कार्ड सत्यापन में धीमी गति पर नाराजगी जाहिर की। इन क्षेत्रों के पूर्ति निरीक्षक, एआरओ और एडीओ पंचायत का वेतन रोक दिया गया। उन्होंने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों में तैनात सभी पूर्ति निरीक्षक यह सुनिश्चित करलें की अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमण कर राशन पा रहे व्यक्तियों में जिन व्यक्तियों की मृत्यु हो गई है, उनका सर्वे करें और पात्र व अपात्र लाभार्थियों की जांच कार्य त्रुटिरहित शीघ्र पूरा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिनका आठ प्रतिशत हुआ काम अब 15 दिन में कैसे होगा 60 फीसदी
जिले में कुछ क्षेत्र ऐसे भी हैं जहां पर सत्यापन का काम करीब आठ प्रतिशत हुआ है। ऐसे में इन अधिकारियों के सामने 15 दिन में कुल 60 फीसदी लक्ष्य हासिल करना किसी चुनौती से कम नहीं होगा। बैठक में जानकारी दी गई कि जिले में 383352 राशन कार्ड धारक है। इनमें से 156815 राशन कार्ड का सत्यापन कार्य पूरा कर दिया गया है। अभी तक 40.91 प्रतिशत राशन कार्ड का सत्यापन किया जा चुका है। क्लेमेंटटाउन में 25.40, सहसपुर में 38.07, विकासनगर में 27.21, ऋषिकेश में 23.52, डोईवाला में 20.99, कालसी में 38.55 और त्यूनी में 8.62 प्रतिशत ही सत्यापन कार्य हुआ है। अभी तक विभिन्न कारणों से 3617 कार्ड निरस्त भी किए जा चुके है। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा आधार कार्ड से राशन कार्ड को डिजिटल रूप में सत्यापित करने के लिए ई-केवाईसी की प्रक्रिया भी भी चल रही है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बैठक में बताया कि जिले में126960 आयुष्मान कार्ड धारक है जिनका सत्यापन कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed