फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Saints Demand to Modi Government for make demolished temples again in kashmir

अखिल भारतीय संत समिति ने उठाई मांग, कश्मीर में तोड़े गए 435 मंदिरों को बनवाए मोदी सरकार

Fri, 09 Aug 2019 08:27 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 09 Aug 2019 08:27 AM IST
विज्ञापन
Saints Demand to Modi Government for make  demolished temples again in kashmir
अखिल भारतीय संत समिति के राष्ट्रीय प्रवक्ता बाबा हठयोगी दिगंबर - फोटो : अमर उजाला

अखिल भारतीय संत समिति ने कश्मीर में तोड़ गए 435 मंदिरों का दोबारा से निर्माण करने की मांग उठाई है। संत समिति ने कहा है कि इन मंदिरों में अनेक राष्ट्रीय महत्व के मंदिर हैं।

विज्ञापन


साथ ही कश्मीरी पंडितों को उनके घरों तक भेजने की व्यवस्था भी सरकार करे। अखिल भारतीय संत समिति ने आशय का प्रस्ताव भी केंद्र सरकार को दिल्ली में हुई बैठक के बाद भेज दिया है।
विज्ञापन


संत समिति के राष्ट्रीय प्रवक्ता बाबा हठयोगी दिगंबर ने बैठक से लौटने के बाद बताया कि कश्मीर में आतंकवादियों और स्थानीय अराजक तत्वों द्वारा ये मंदिर तोड़े गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह वही दौर था जब भारत के लोगों को कश्मीर जाने पर इंडियन डॉग कहकर कश्मीर के रास्ते से वापस भेज दिया जाता था। उसी दौर में कश्मीरी पंडितों का भी निकाला गया। कश्मीर घाटी में भारत के लिए बहुत महत्वपूर्ण मार्तंड तीर्थ विद्यमान हैं।

बाबा हठयोगी दिगंबर ने संत समिति की ओर से मांग की है कि जैसे ही कश्मीर के हालात सुधरे वैसे ही सबसे पहले मार्तंड का जीर्णोद्धार किया जाए। इस तीर्थ पर सैकड़ों तीर्थ-पुरोहित भी निवास करते थे, जिनके घर आतंकियों ने जला दिए थे। कश्मीरियों के साथ तीर्थ-पुरोहितों को भी वापस कश्मीर भेजा जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed