फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   saint gopal das write i am not a football

गंगा के लिए 118 दिनों से अनशनरत संत गोपालदास आहत, पत्र में लिखा 'मैं फुटबॉल नहीं हूं'

Fri, 19 Oct 2018 09:09 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Updated Fri, 19 Oct 2018 09:09 AM IST
विज्ञापन
saint gopal das write i am not a football
Gopal das

गंगा के लिए 118 दिनों से अनशनरत संत गोपालदास ने प्रशासन की कार्रवाई से आहत होकर मुख्य न्यायाधीश के नाम पत्र जारी कर लिखा कि मैं फुटबाल नहीं हूं जो मुझे एक जगह से दूसरी जगह धकेला जा रहा है।

विज्ञापन


अन्य लोगों की भांति उनका भी जीवन के प्रति अपना अधिकार है। वहीं संत गोपालदास ने एम्स प्रबंधन पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। 

बृहस्पतिवार को संत गोपालदास को एम्स ऋषिकेश से चंडीगढ़ रेफर किया जा रहा था। इस दौरान संत गोपालदास ने हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के नाम पत्र जारी कर न्याय दिलाने की मांग की। उन्होंने लिखा कि प्रशासन की टीम ने पहले उन्हें बदरीनाथ, चमोली, श्रीनगर और ऋषिकेश से जबरन उठाकर अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन

स्वाथ्स्य उपचार के बजाय मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया

मातृसदन आने पर 12 अक्तूबर देर रात ही एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया। 16 अक्तूबर को अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद प्रशासन की टीम मुझे मातृसदन छोड़ कर गई, लेकिन 17 अक्तूबर को फिर से उठाकर एम्स में भर्ती करा दिया गया।

अब डाक्टर चंडीगढ़ रेफर कर रहे हैं। संता गोपालदास ने लिखा कि उन्होंने कई बार लिखित में एलोपैथी चिकित्सा न देने की मांग की है, जिसके बावजूद उन्हें उपचार के लिए बाध्य किया जा रहा है। उन्होंने एम्स प्रशासन पर स्वाथ्स्य उपचार के बजाय मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed