{"_id":"5bdc9658bdec22695c1f6017","slug":"saint-gopal-das-on-hunger-strike-again-at-triveni-ghat-for-save-ganga","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्रिवेणीघाट पर अनशन कर रहे संत गोपालदास को प्रशासन ने उठाया, हिमालयन में किया भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्रिवेणीघाट पर अनशन कर रहे संत गोपालदास को प्रशासन ने उठाया, हिमालयन में किया भर्ती
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, ऋषिकेश
Updated Sat, 03 Nov 2018 01:36 PM IST
विज्ञापन
संत गोपालदास
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगा की अविरलता के लिए अनशनरत संत गोपालदास त्रिवेणी घाट से फिर उठाकर जौलीग्रांट हिमालय अस्पताल में भर्ती करा दिये गए हैं। इससे पहले वे एम्स में भर्ती थे। वहां से दो दिन पहले ही उन्हें डिस्चार्ज किया गया था।
विज्ञापन
प्रशासन और संत गोपालदास के बीच डाल-डाल और पात-पात का सिलसिला जारी है। शनिवार की सुबह करीब नौ बजे प्रशासन और पुलिस त्रिवेणी घाट पहुंची। यहां से उन्हें जबरन एंबुलेंस में चारपाई सहित डाला गया और आननफानन में हिमालयन अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
गौरतलब है कि एम्स ऋषिकेश से डिस्चार्ज होने के बाद से गोपालदास त्रिवेणीघाट पर अनशनरत थे। शुक्रवार की शाम कुछ स्थानीय योग छात्रों ने भी हाथों में पट्टियां लहराते हुए उन्हें समर्थन की घोषणा की थी। इस दौरान विज्ञप्ति जारी कर शनिवार को छात्रों ने एम्स रोड पर मार्च निकालने का भी एलान किया था।
विज्ञापन
राष्ट्रपति के दौरे और मार्च की आशंका को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने शनिवार की सुबह ही गोपालदास को उठाकर हिमालयन अस्पताल भेज दिया। त्रिवेणी घाट पर गोपालदास को उठाने के दौरान एसडीएम प्रेमलाल, कोतवाल रितेश शाह भी मौजूद थे।