फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   sai devotees go to river bath

गंगा स्नान के लिए उमड़ा साईं भक्तों का सैलाब

Sun, 29 Jun 2014 05:18 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार Updated Sun, 29 Jun 2014 05:18 PM IST
विज्ञापन
sai devotees go to river bath

शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती के भारी विरोध करने के बावजूद रविवार को भक्तों ने साईं स्नान किया।

विज्ञापन


प्रशासन के रुख को देखते हुए साईं कुटुंब समिति ने हरकी पैड़ी पर साईं स्नान न करने का निर्णय लिया था। लेकिन प्रशासन ने हरकी पैड़ी पर स्नान की अनुमति देने से इंकार कर दिया।

इसलिए साईं भक्तों ने मध्य हरिद्वार के गोविंदपुरी स्थित गोविंद घाट पर सुबह नौ बजे स्नान किया। इस दौरान शांतिपूर्वक स्नान हुआ। शनिवार को साईं कुटुंब समिति की आपात बैठक शिवालिक नगर कार्यालय में हुई।
विज्ञापन


जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि हरकी पैड़ी पर स्नान के लिए डीएम ने अनुमति देने से इंकार कर दिया। स्नानार्थियों की भीड़ को देखते हुए निर्णय लिया गया कि अब गोविंद घाट पर साईं भक्त स्नान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


साईं समिति अध्यक्ष पूनम कपिल ने बताया कि सभी साईं भक्त साईं की प्रतिमाओं सहित गोविंद घाट पहुंचे। बैठक में सारिका मुनीष, प्रवीण, नितिन आदि ने भाग लिया।

राजनीति कर रहीं हैं उमा भारती

sai devotees go to river bath

शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती ने कहा कि उमा भारती उनके बयान का विरोध कर राजनीति कर रहीं हैं।

उमा के गुरु उडुपी के संत स्वामी विश्वेष तीर्थ ने भी साईं बाबा का मुद्दा उठाने के लिए दूरभाष पर उन्हें बधाई दी है। ऐसे में वे अपने गुरु का भी विरोध कर रही हैं।

शनिवार को कनखल स्थित शंकराचार्य मठ में स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती ने कहा कि वे किसी के दबाव में आने वाले नहीं हैं।

उमा भारती का बयान गैर जिम्मेदाराना हैं। गुरु द्रोह बुरी बात है। वे करोड़ों हिंदुओं के गुरु होने के नाते बड़ी जिम्मेदारी से साईं बाबा के विरुद्ध खड़े हुए हैं। उमा भारती इस समय महत्वपूर्ण पद पर हैं ऐसे में उन्हें हलकी बातों से बचना चाहिए।

शंकराचार्य से मिला पाकिस्तानी हिंदुओं का दल

sai devotees go to river bath

इसके साथ ही रविवार को शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद से पाकिस्तानी हिंदुओं का दल मिलने पहुंचा।

इस दौरान दल के लोगों ने शंकराचार्य को पाकिस्तान में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के बारे में बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed