फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Sahaspur police station has arrested the accused who pelted

Dehradun News: कावडियों पर पथराव का आरोपी नौ माह बाद गिरफ्तार

Mon, 18 Mar 2024 01:29 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2024 01:29 AM IST
विज्ञापन
Sahaspur police station has arrested the accused who pelted
सहसपुर थाना पुलिस ने कावडियों पर पथराव करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। वह नौ माह से फरार चल रहा था। उस पर 10 हजार का इनाम घोषित किया गया था। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


थाना प्रभारी मुकेश त्यागी ने बताया कि बीते साल श्रावण माह में कांवडिये जल लेकर लौट रहे थे। सहसपुर थाना क्षेत्र के रामपुर में धर्म विशेष के लोगों ने कांवडियों पर हमला कर दिया था। उन पर पथराव भी किया था। इसमें कई लोग घायल हो गए थे। कांवडियों ने इसका काफी विरोध किया था। बड़ी संख्या में विभिन्न हिंदू संगठन से जुड़े लोग मौके पर पहुंच गए थे। उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर हंगामा किया था। पुलिस ने मामले में पूर्व जिला पंचायत सदस्य राशिद पहलवाल समेत कई लोगों के खिलाफ बलवा, पथराव समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। आरोपी राशिद पहलवाल समेत एक दर्जन से अधिक लोगों को गिरफ्तार भी किया था। मामले मेें मोहम्मद आरिफ निवासी चोई बस्ती तब से फरार चल रहा था। एसएसपी ने उस पर 10 हजार का इनाम घोषित किया था। आरोपी को वरिष्ठ उपनिरीक्षक भुवनचंद और एसआई विवेक भंडारी के नेतृत्व में गठित टीम ने गिरफ्तार करने में सफलता पाई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed