{"_id":"67925429abcdf9a949070db7","slug":"sahaspur-eleven-registered-a-win-sahil-became-the-man-of-the-match-vikas-nagar-news-c-39-1-vkn1004-118067-2025-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: सहसपुर इलेवन ने की जीत दर्ज, साहिल बने मैन ऑफ द मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: सहसपुर इलेवन ने की जीत दर्ज, साहिल बने मैन ऑफ द मैच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- सहसपुर क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
सेलाकुई। सहसपुर में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता में बृहस्पतिवार को हुए मैच में सहसपुर ने जीत दर्ज की। मैच में शानदार बल्लेबाजी करने के लिए साहिल को मैन आफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया गया।
सहसपुर क्रिकेट क्लब के माध्यम से आयोजित की जा रही क्रिकेट टूर्नामेंट में आज के मैच का उद्घाटन सामाजिक कार्यकर्ता व पूर्व प्रधान हाजी सलीम ने किया। इस अवसर पर सहसपुर इलेवन और ढाकी लीजेंड के बीच मैच खेला गया। ढाकी लीजेंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 180 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सहसपुर इलेवन की टीम ने शानदार बल्लेबाजी के बल पर जीत हासिल की। मैच में सहसपुर की ओर से साजिद अहमद ने 60 रनों की पारी खेली जबकि साहिल अहमद ने 70 रन बनाकर टीम की जीत का मार्ग प्रशस्त किया। नाबाद रहकर 70 रन बनाने वाले साहिल को मैन आफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया गया। इस मौके पर क्रिकेट क्लब के अध्यक्ष सोहेल, तौहीद, अमजद इलाही, फिरोज, अंकित, साजिद आदि मौजूद रहे।