फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Sagar Dhankhar murder case: accused Sushil Kumar Hide in Haridwar But police refused All time

सागर धनकड़ हत्याकांड: आरोपी सुशील कुमार ने हरिद्वार में ली शरण, पुलिस करती रही इनकार

Mon, 31 May 2021 10:50 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 31 May 2021 10:50 PM IST
सार

सागर हत्याकांड में आरोपी सुशील कुमार के हरिद्वार में छिपने की बात सामने आने के बाद सवाल उठ रहे हैं कि क्या उत्तराखंड अपराध करने के बाद छुपने के लिए सबसे सुरक्षित जगह है?

विज्ञापन
Sagar Dhankhar murder case: accused Sushil Kumar Hide in Haridwar But police refused All time
पहलवान सुशील कुमार - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

हत्यारोपी पहलवान सुशील कुमार ने भी कुख्यातों की तरह उत्तराखंड को ही पनाहगाह बनाया। बताया जा रहा है कि वह कई दिनों तक हरिद्वार में रहा और किसी को भनक तक नहीं लगी। जबकि, उत्तराखंड पुलिस बार बार कर्फ्यू में सब कुछ बंद होने और पुख्ता चेकिंग का हवाला देते हुए सुशील के उत्तराखंड में होने से इनकार करती रही।

विज्ञापन


अब जब सुशील ने दिल्ली पुलिस को सब कुछ बता दिया तो व्यवस्था पर सवाल उठने लाजिमी हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या वाकई उत्तराखंड अपराध करने के बाद छुपने के लिए सबसे सुरक्षित जगह है? यानी लंबे समय से लोग इसे अपराधियों की पनाहगाह कहते आ रहे हैं, वह दाग नहीं धुलेगा।
विज्ञापन


सागर धनकड़ हत्याकांड: सुशील कुमार को लेकर हरिद्वार आई क्राइम ब्रांच की टीम, छानबीन कर वापस लौटी
विज्ञापन
विज्ञापन


कम से कम इस हाई प्रोफाइल केस में तो ऐसा ही कहा जा सकता है। कारण साफ है। हर तरफ बॉर्डर पर सघन चेकिंग थी तो एक सेलिब्रिटी स्पोर्ट्स मैन यहां आने में सफल कैसे हो गया। कर्फ्यू में सब आश्रम आदि बंद थे तो उसने हरिद्वार में पनाह कैसे ली? 


इस तरह की व्यवस्था में तो मातहत अपने मुखिया (डीजीपी) के प्रण को भी भूल गए। उन्होंने पदभार संभालते ही कहा था कि वह उत्तराखंड को किसी भी हालत में अपराधियों की शरणस्थली नहीं बनने देंगे। जबकि, सच तो यह है कि कोई आए कोई जाए इसकी भनक तक पुलिस को नहीं लगती।

दिल्ली पुलिस ने नहीं दी ज्यादा जानकारी
इस हाई प्रोफाइल केस में अब कुछ साक्ष्यों की तलाश में दिल्ली पुलिस सुशील को लेकर हरिद्वार आयी, लेकिन दिल्ली पुलिस ने उत्तराखंड पुलिस को अपने किसी कदम की भनक तक नहीं लगने दी है। उत्तराखंड पुलिस के प्रवक्ता नीलेश आनंद भरणे ने बताया कि इस दौरान स्थानीय पुलिस साथ जरूर थी, लेकिन ज्यादा जानकारी दिल्ली पुलिस ने नहीं दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed