भाजपा विधायक के बयान 'लव जिहाद का जवाब लव क्रांति से देंगे' के समर्थन में उतरीं साध्वी प्राची
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लव जिहाद के बदले लव क्रांति का बयान लेकर सुर्खियों में आए लक्सर विधायक संजय गुप्ता का भाजपा नेत्री साध्वी प्राची ने समर्थन किया है। साथ ही उन्होंने आतंकी गतिविधियों में संलिप्त होने वालों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
मंगलवार को यहां मलकपुर चुंगी स्थित एक रेस्टोरेंट में पत्रकारों से बातचीत के दौरान भाजपा नेत्री साध्वी प्राची ने कहा कि उत्तराखंड में पिछले कुछ समय से लव जिहाद की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जो बेहद गंभीर विषय है।
उन्होंने कहा कि इन मामलों से निपटने के लिए सरकार को सख्त कानून बनाना होगा। बता दें कि पिछले दिनों लक्सर विधायक संजय गुप्ता ने इस विषय पर लव जिहाद के बदले लव क्रांति की बात कही थी, जो काफी चर्चा का विषय बना था।
सीएम भी दे चुके समर्थन
अब भाजपा नेत्री साध्वी प्राची ने भी उनके बयान को सही ठहराया है। वहीं, आईएसआई के संपर्क में होने के कारण चर्चा में आए रुड़की के वैज्ञानिक निशांत अग्रवाल को लेकर उनसे सवाल किया गया तो साध्वी प्राची ने कहा कि ऐसे लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए।
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी उनके साथ खड़े नजर आ रहे हैं। मुख्यमंत्री रावत का कहना है कि समाज में एक समुदाय के युवक-युवती, दूसरे समुदाय के युवक-युवतियों के साथ छद्म नामों से प्रेम संबंध बनाते हैं और फिर विवाह करते हैं।
इन संबंधों की जायज नहीं ठहराया जा सकता है। सचिवालय में पत्रकारों से बातचीत में सीएम ने कहा कि लव जेहाद के चलते कई बार कानून व्यवस्था को खतरा पैदा हो जाता है।