फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Sadhvi padmavati said I will never back from death Strike for ganga protection

गंगा के लिए आमरण अनशन पर बैठीं साध्वी पद्मावती बोलीं, जान देने से भी पीछे नहीं हटूंगी

Tue, 17 Dec 2019 09:10 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 17 Dec 2019 09:10 AM IST
सार

  • दूसरे दिन भी जारी रहा साध्वी पद्मावती का आमरण अनशन
     

विज्ञापन
Sadhvi padmavati said I will never back from death Strike for ganga protection
साध्वी पद्मावती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरिद्वार में गंगा की रक्षा के लिए संकल्पबद्ध मातृ सदन की साध्वी पद्मावती का आमरण अनशन सोमवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। उन्होंने अपनी मांगें पूरी होने तक आमरण अनशन जारी रखने का संकल्प दोहराया।

विज्ञापन


भारी कोहरे के बीच संस्था के परिसर में आमरण अनशन पर बैठी साध्वी पद्मावती ने कहा कि गंगा की रक्षा के लिए अगर उन्हें अपने प्राणों की आहुति देनी पड़ी तो भी पीछे नहीं हटेंगी।
विज्ञापन


साध्वी को आशीर्वाद देते हुए मातृसदन के प्रमुख स्वामी शिवानंद सरस्वती ने कहा कि गंगा के संरक्षण और रक्षा के लिए मातृसदन हरसंभव संघर्ष करेगा। उन्होंने कहा कि अगर जितने भी बलिदान देने पड़े मातृ सदन पीछे हटने वाला नहीं है। उन्होंने सरकारों के गंगा के प्रति उपेक्षा को नीति पर सवाल उठाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद गंगा के संरक्षण की बात कह रहे हैं। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री नमामि गंगे के राष्ट्रीय संयोजक हैं और जब सभी गंगा की रक्षा के लिए कृतसंकल्प हैं तो फिर गंगा के प्रति चिंता क्यों दिखाई नहीं देती। उन्होंने कहा कि सरकारों को गंगा के संबंध में अभी तक किए गए दावों और वादों को पूरा करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed