फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Sadhvi Padmavati Health Not stable even two days, Admitted in Delhi Aiims

दिल्ली एम्स में भर्ती साध्वी के स्वास्थ्य में सुधार, दावा चेतना लौटी, सबको पहचान रही पद्मावती

Wed, 19 Feb 2020 08:20 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 19 Feb 2020 08:20 PM IST
सार

  • दिल्ली एम्स के आईसीयू में भर्ती हैं साध्वी पद्मवती
  • गंगा की अविरलता के लिए एक्ट बनाने की कर रहीं मांग

विज्ञापन
Sadhvi Padmavati Health Not stable even two days, Admitted in Delhi Aiims
साध्वी पद्मावती - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

गंगा की रक्षा के लिए आमरण अनशन कर साध्वी पद्मावती की हालत में सुधार हो रहा है। वे चेतना में लौट आई हैं और सबको पहचाने के साथ बात करने लगी हैं। यह दावा दिल्ली एम्स में साध्वी पदमावती का इलाज करने वाले चिकित्सकों की ओर से जारी किए गए मेडिकल बुलेटिन में किया गया। दिल्ली में साध्वी के देखरेख के लिए मौजूद ब्रह्मचारी दयानंद ने बताया कि बुधवार की शाम करीब चार बजे साध्वी के स्वास्थ्य में अपेक्षित सुधार देखा गया। उन्होंने बताया कि साध्वी ने उनसे बात की। 

विज्ञापन


ब्रह्मचारी दयानंद के अनुसार इसके बाद उनका ईसीजी कराया गया। उसमें कल की अपेक्षा काफी सुधार बताया गया है। साध्वी के स्वास्थ्य में सुधार की सूचना के बाद स्वामी शिवानंद सरस्वती ने कहा कि उनका पूरा फोकस इस बात पर है कि साध्वी के स्वास्थ्य में सुधार हो।
विज्ञापन


दूसरी तरफ जिलाधिकारी सी रविशंकर ने भी इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि उन्हें भी साध्वी के स्वास्थ्य में सुधार की जानकारी मिली है। जिलाधिकारी ने बताया कि अभी भी उन्हें निगरानी में रखा गया है। प्रशासन का हरसंभव प्रयास है कि साध्वी के जीवन की रक्षा हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीएमओ की साख बचाने को रचा ग्रीन कॉरिडोर का प्रपंच: शिवानंद

मातृ सदन के परमाध्यक्ष स्वामी शिवानंद सरस्वती ने आरोप लगाया कि साध्वी पद्मावती प्रकरण में प्रधानमंत्री कार्यालय की साख बचाने के लिए ग्रीन कॉरिडोर जैसा खाका खींचने का दुष्प्रचार कर देश को गुमराह किया गया है।

उन्होंने कहा कि साध्वी पद्मावती के मामले में सरकार की संवेदनहीनता की पोल खुल गई है। उन्होंने कहा कि कोई अभी तक जिंदगी और मौत से जूझ रही साध्वी को देखने के लिए भी अस्पताल नहीं गया है।

बुधवार को मातृ सदन में पत्रकारों से वार्ता करते हुए स्वामी शिवानंद सरस्वती ने कहा कि एम्स दिल्ली में भर्ती साध्वी पद्मावती की स्थिति अब भी गंभीर बनी है। उन्होंने साध्वी को हरिद्वार से दिल्ली ले जाने के दौरान ग्रीन कॉरिडोर बनाने के दावे को पूरी तरह फर्जी बताया।

सरकार और प्रशासन पर षड्यंत्र रचने का आरोप

उन्होंने कहा कि वे इस बारे में प्रदेश सरकार को नोटिस भेजकर सही स्थिति स्पष्ट करने को कहेंगे। उन्होंने कहा कि ग्रीन कॉरिडोर जैसी कोई व्यवस्था थी ही नहीं। सरकार से इस बारे में स्थिति स्पष्ट कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार ने अब तक न तो साध्वी की सुध नहीं और न ही उनकी मांगों को मानने की दिशा में कोई पहल की है।

उन्होंने कहा कि मातृ सदन के प्रतिनिधि के रूप में एक व्यक्ति ने बुधवार की सुबह केंद्रीय जल संसाधन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से मुलाकात की थी और उन्हें साध्वी का हाल बताते हुए हस्तक्षेप करने का आग्रह किया था, लेकिन उन्होंने भी कोई गंभीरता नहीं दिखाई।

स्वामी शिवानंद सरस्वती ने सरकार और प्रशासन पर षड्यंत्र रचने का आरोप लगाया। दूसरी तरफ ब्रह्मचारी आत्मबोधानंद का अनशन 21 वें दिन भी जारी रहा। बुधवार को मेडिकल टीम ने उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया। मेडिकल टीम ने उनके स्वास्थ्य को सामान्य बताया। 

साध्वी की जांच करने वाले डॉक्टर की बर्खास्तगी की मांग 

साध्वी पद्मावती की दून अस्पताल में जांच करने वाले डॉक्टर को उत्तराखंड महिला मंच ने बर्खास्त करने की मांग की है। उन्होंने साध्वी के मामले में जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया था।

महिला मंच की प्रदेश संयोजक कमला पंत ने कहा कि गंगा की निर्मलता और अविरलता के लिए अनशन पर बैठी साध्वी को पुलिस ने जबरन उठाया। यहां दून अस्पताल में डॉक्टर ने उनके बारे में आपत्तिजनक बातें कहीं।

यह सब घटनाक्रम बेहद शर्मनाक है। ऐसे में इन सभी लोगों पर कार्रवाई की जाए। इस दौरान जिला संयोजक निर्मला बिष्ट, शांति सेमवाल, कमलेश्वरी बडोला, पद्मा गुप्ता, कली नेगी, मातेश्वरी पंवार, सुशीला नेगी, सुमित्रा वेदवाल, हेमलता नेगी, विमला पंवार, सरला रावत, सरोजनी चमोली, सुमित्रा राणा कोटि आदि मौजूद रहीं। 

सभी की नजर एम्स पर

साध्वी पद्मावती का स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद देहरादून से लेकर दिल्ली तक सभी की नजर एम्स में भर्ती साध्वी पद्मावती की ओर लगी हुई है। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, दिल्ली में भी साध्वी के स्वास्थ्य की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है।

दिनभर सरकारी अमला, मातृ सदन दिल्ली की गतिविधियों का अपडेट लेता रहा। डीएम सी रविशंकर ने बताया कि प्रशासन मातृ सदन के संतों को हरसंभव सहयोग देने को तत्पर है। साध्वी का जीवन सुरक्षित रखने के लिए प्रशासन अपनी ओर से हरसंभव प्रयास करेगा। नालंदा के सांसद कौशलेंद्र कुमार ने भी एम्स प्रशासन को साध्वी के उपयुक्त स्वास्थ्य को लेकर पत्र लिखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed