{"_id":"64176c9240de75505f0f81a4","slug":"sa-buildtech-connivance-fake-customers-defrauded-sbi-dehradun-news-c-5-drn1037-107557-2023-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun: एसए बिल्डटेक ने फर्जी ग्राहकों के नाम पर हड़पे SBI के 1.18 करोड़, चार पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun: एसए बिल्डटेक ने फर्जी ग्राहकों के नाम पर हड़पे SBI के 1.18 करोड़, चार पर मुकदमा दर्ज
Mon, 20 Mar 2023 07:02 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 20 Mar 2023 07:02 PM IST
सार
एसबीआई के प्रशासनिक कार्यालय के अधिकृत अधिवक्ता विजय भूषण पांडेय ने कोर्ट से शिकायत की थी। उन्होंने बताया कि रायपुर रोड पर लाडपुर में एसए बिल्डटेक ने लवाई अपार्टमेंट प्रोजेक्ट शुरू किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
शहर के चर्चित एसए बिल्डटेक ने फर्जी ग्राहकों के साथ मिलकर भारतीय स्टेट बैंक को लाखों की चपत लगाई है। प्रोजेक्ट पूरा करने के लिए ग्राहकों के नाम से लोन लिया और फिर दूसरों को फ्लैट बेच दिए। एसबीआई को लोन की रकम में से एक भी रुपया नहीं चुकाया गया। एसबीआई की ओर से एसए बिल्डटेक के मालिक और फर्जी ग्राहकों के खिलाफ कोतवाली में चार मुकदमे दर्ज कराए गए हैं।
विज्ञापन
एसबीआई के प्रशासनिक कार्यालय के अधिकृत अधिवक्ता विजय भूषण पांडेय ने कोर्ट से शिकायत की थी। उन्होंने बताया कि रायपुर रोड पर लाडपुर में एसए बिल्डटेक ने लवाई अपार्टमेंट प्रोजेक्ट शुरू किया। बिल्डर ने कई डमी ग्राहक बनाकर रजिस्ट्री से पहले लोन के आवेदन कराए। आवेदन मिलने पर प्रोजेक्ट बनाने वालों को शामिल करते हुए त्रिपक्षीय अनुबंध बनाते हुए लोन जारी किए गए। इसके तहत लोन की करीब 1.18 करोड़ रुपये की रकम बिल्डर के पास गई। उसे प्रोजेक्ट बनने पर तय फ्लैट की रजिस्ट्री इन ग्राहकों के नाम करनी थी।
विज्ञापन
आरोप है कि प्रोजेक्ट बनने पर वर्ष 2016 से 2022 के बीच इन फ्लैट की रजिस्ट्री लोन लेने वालों के बजाय अन्य लोगों के नाम कर दी गई। इससे बैंक को लोन पर दी गई रकम नहीं मिल पाई। बैंक ने रिकवरी की कोशिश की तो बिल्डर गायब हो गया। पुलिस से शिकायत की गई, लेकिन सीधे केस दर्ज नहीं होने पर कोर्ट का सहारा लिया गया। कोर्ट के आदेश पर हुए चार मुकदमों में एसए बिल्डटेक के मालिक और लोन के आवेदन में शामिल लोगों को आरोपी बनाया गया है।
विज्ञापन
ये हैं आरोपी
एसए बिल्डटेक की साझीदार सुनीता शर्मा, विजय लवाई, बीनू लवाई व पीडी शर्मा निवासी हिंद अपार्टमेंट सेक्टर पांच प्लाट संख्या 12 द्वारिका नई दिल्ली, आराधना शर्मा निवासी ऑर्डिनेंस अपार्टमेंट एच ब्लॉक विकासपुरी नई दिल्ली, रामपाल सिंह कुशवाहा व शिवराज सिंह कुशवाहा निवासी प्रतापपुरा, नलखेड़ा वार्ड दो राजापुर मध्यप्रदेश हाल निवासी राजेश्वरी पुरम, हरिद्वार रोड निकट शिव मंदिर, शांति जोशी निवासी पठारो प्लाट, रायपुर। मनोरमा देवी निवासी 302 जेड कुशालपुरम, रामजानकी नगर नाखा नंबर गोरखपुर यूपी, अरुण संगम निवासी ऑर्डिनेंस अपार्टमेंट विकासपुरी तिलकनगर दिल्ली, अक्को रानी। दामिनी भंडारी निवासी ब्लॉक सी डिफेंस कॉलोनी। समीर बंसल निवासी द्वितीय तल आचार्य कृपलानी रोड निकट ज्योति आदर्श स्कूल आदर्शनगर नई दिल्ली, सविता शर्मा, मनीष सारस्वत निवासी रांझावाला, न्यूकॉलोनी रायपुर देहरादून।