फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Russia Ukraine War: Russia and Ukraine delegation prays for peace in Ancient 'Mukadma Jeetao Hanuman Temple' at Kankhal

Russia Ukraine War: पहली बार यहां जीत के लिए नहीं शांति के लिए लगी अर्जी, रूस-यूक्रेन के प्रतिनिधिमंडल ने की साथ में पूजा

Thu, 03 Mar 2022 11:47 AM IST
रेनू सकलानी निशांत खनी, अमर उजाला, देहरादून
निशांत खनी, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 03 Mar 2022 11:47 AM IST
सार

ज्योतिष शास्त्र के एडवांस कोर्स की कार्यशाला में शामिल होने ऋषिकेश पहुंचा रूस और यूक्रेन का दल युद्ध के कारण लौट नहीं पाया। देश में शांति के लिए दोनों देशों का प्रतिनिधिमंडल कनखल के खास मंदिर में पहुंचा। 

विज्ञापन
Russia Ukraine War: Russia and Ukraine delegation prays for peace in Ancient 'Mukadma Jeetao Hanuman Temple' at Kankhal
रूस और यूक्रेन का दल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कनखल स्थित प्राचीन ‘मुकदमा जिताओ हनुमान मंदिर’ में पहली बार जीत के लिए नहीं बल्कि शांति और अपनों की सलामती के लिए अर्जी लगी है। रूस और यूक्रेन के 28 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को बजरंग बली के दरबार में मत्था टेककर युद्ध विराम की प्रार्थना की।

विज्ञापन


जंग के मैदान में रूस और यूक्रेन भले ही एक-दूसरे के खून के प्यासे हैं, लेकिन हरिद्वार पहुंचे दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडल ने शांति एवं अमन के लिए पूजा-अर्चना करवाई। रूस से 12 और यूक्रेन से 16 लोगों का दल 22 फरवरी से 28 फरवरी तक ज्योतिष शास्त्र के एडवांस कोर्स की कार्यशाला में शामिल होने ऋषिकेश आया था।
विज्ञापन


यूक्रेन और रूस के प्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से किया विशेष अनुष्ठान
कार्यशाला लक्ष्मण झूला के पास स्थित एस्ट्रोलॉजी एंड योगा स्टडीज सेंटर में आयोजित हुई, जिसमें ज्योतिषाचार्य डॉ. प्रतीक मिश्रपुरी ने व्याख्यान दिया। दोनों देशों के दल को दो मार्च को स्वदेश लौटना था, लेकिन 26 फरवरी को युद्ध छिड़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: यूक्रेन से लौटे उत्तराखंडियों को निशुल्क घर पहुंचाएगी सरकार, आयुक्त कार्यालय को व्यवस्था करने के निर्देश

दोनों देशों का प्रतिनिधिमंडल अब हरिद्वार पहुंचा और कनखल स्थित ज्योतिषाचार्य डॉ. प्रतीक मिश्रपुरी के आवास पर ठहरा। प्रतिनिधिमंडल ने रूस-यूक्रेन युद्ध पर चिंता जताई। इसके बाद दल के प्रतिनिधि कनखल स्थित मुकदमा जिताओ हनुमान मंदिर पहुंचे।

औरंगजेब की मृत्यु की प्रार्थना के लिए पड़ी मंदिर की नींव 

युद्ध विराम की प्रार्थना और अपनों की सलामती के लिए पूजा अर्चना कराई। यूक्रेन और रूस के प्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से विशेष अनुष्ठान कराया। इसके बाद रूस का 12 सदस्यीय दल दिल्ली रवाना हो गया और बुधवार रात रूस लौट जाएगा।

वहीं, यूक्रेन के 16 लोग वृंदावन चले गए। यहां एक दिन बिताने के बाद वे पोलैंड, जॉर्जिया, बेलारूस जाएंगे। प्रतिनिधिमंडल में करीना वोस्केविच, डेनियल, मिताली, आर्टम, सोफिया, मकर, कटरीना, मैक्सिम, लरीसा, ओलास्की, ब्लादिमीर बर्लोव, अन्ना, अंद्रया, एलेक्सी, ओल्गा समेत 28 लोग शामिल थे। 

कई हस्तियों की लग चुकी है अर्जी 
कनखल स्थित प्राचीन मुकदमा जिताओ हनुमान मंदिर के प्रति लोगों की गहरी आस्था है। बताया जाता है कि मंदिर का निर्माण वर्ष 1692 में मुगल शासक औरंगजेब की मृत्यु की प्रार्थना के लिए चंडी प्रसाद मिश्रपुरी की ओर से कराया गया था। तीन मार्च 1707 में औरंगजेब की मृत्यु के बाद हनुमान मंदिर का नाम मुकदमा जिताओ हनुमान मंदिर पड़ गया। वर्ष 1993 में मंदिर का जीर्णोद्धार हुआ। 

यहां श्रद्धालु अपने मुकदमे जीतने के लिए अर्जी लगाकर प्रार्थना करते हैं। सुनील दत्त और सलमान खान के पीए तक यहां आ चुके हैं। संजय दत्त के खिलाफ टाडा लगने पर सुनील दत्त हरिद्वार आए और मंदिर में प्रार्थना की जबकि सलमान खान के काले हिरण के शिकार के मुकदमे में उनके पीए मंदिर में प्रार्थना करने आए। कई नामी हस्तियां मंदिर में अपनी अर्जी लगा चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed