फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   rush in rahul gandhi rally

राहुल की रैली को मेला कहकर जुटाई भीड़...

Mon, 24 Feb 2014 01:20 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 24 Feb 2014 01:20 PM IST
विज्ञापन
rush in rahul gandhi rally

अरे बहनजी कोई हमको भी बता दो कि यहां क्या हो रहा है? काशीपुर के बाजीपुर गांव से परेड ग्राउंड पहुंचे उमर सिंह यह सवाल पास खड़ी एक महिला से पूछ रहे थे।

विज्ञापन


पढ़ें, सत्ता की भूखी है बीजेपीः राहुल गांधी
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि हमारे गांव से दो बसों में भरकर लोग आए हैं। हमें बताया गया कि मेला देखने जाना है। बाजीपुर से आई 60 वर्षीय सरस्वती और कुसुम ने बताया कि हमें धोखे से लाया गया है। हमें नहीं मालूम था कि इतनी दूर लाया जाएगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें, देहरादून में राहुल छीन लेंगे इनकी कुर्सी

मैदान में इतने पोस्टर देखकर पता चला कि राहुल गांधी आ रहा है। अल्मोड़ा से आई 70 वर्षीय तुलसी देवी और मंसा देवी ने बताया कि वे घूमने आई हैं। उनके साथ गांव के बहुत से लोग आए हैं।

पढ़ें, घर बैठे ऐसे दूर करें वोटर कार्ड की गड़बड़ी

राहुल की रैली में शामिल होने परिवार परिवार सहित परेड ग्राउंड पहुंचे मेंहूवाला निवासी नूरजहां मोहम्मद का कहना था कि चाहे कुछ भी हो हम तो वोट कांग्रेस को ही देंगे। उनका कहना था कि मुसलिम समुदाय तो केवल कांग्रेस को वोट देता है।

रोटी, कपड़ा और मकान देने की बात कहेंगे...

rush in rahul gandhi rally

राहुल गांधी की रैली में शामिल होने आए एक समूह में बैठे कुछ लोग आपस में बात कर रहे थे कि राहुल गांधी से मिलने का मौका मिलेगा तो उनसे रोटी, कपड़ा और मकान देने की बात कहेंगे।

पढ़ें, सत्ता की भूखी है बीजेपीः राहुल गांधी

जोर-शोर से नारे लगाते हुए महिलाओं का एक समूह लैंसडोन चौक पहुंचा। महिलाओं का यह समूह जोशीमठ से आया था।

पढ़ें, देहरादून में राहुल छीन लेंगे इनकी कुर्सी

समूह की अध्यक्ष धनेश्वरी राणा ने कहा कि महिलाओं को आगे लाने में इंदिरा गांधी का बड़ा योगदान है इसलिए वह और गांधी परिवार को हमेशा समर्थन देते हैं और देते रहेंगे।

मुख्यमंत्री को बधाई राहुल को समर्थन
डोल दमाऊ के साथ नाचते हुए मुख्यमंत्री हरीश रावत के समर्थक रैली में पहुंचे। पिथौरागढ़ के विधायक मयूर महर के साथ बड़ी संख्या में जोश के साथ समर्थक आए थे।

पढ़ें, घर बैठे ऐसे दूर करें वोटर कार्ड की गड़बड़ी

भीड़ में नाच रहे दयाकृष्ण भट्ट ने कहा कि वे मुख्यमंत्री को बधाई देने और राहुल गांधी की रैली को समर्थन देने आए हैं।

फिदायीन हमले के अलर्ट ने बदली रणनीति

rush in rahul gandhi rally

राहुल गांधी की रैली से एक रात पहले पहले फिदायीन हमले का अलर्ट मिलते ही पुलिस को सुरक्षा रणनीति में बदलाव करने पड़े।

पढ़ें, घर बैठे ऐसे दूर करें वोटर कार्ड की गड़बड़ी

रैलीस्थल समेत रेलवे स्टेशन, आईएसबीटी और भीड़भाड़ भरे बाजारों में पांच सौ से अधिक पुलिस और खुफिया कर्मियों को तैनात किया गया। उन्हें संदिग्धों पर पैनी नजर रखने की हिदायत दी गई थी। रिजर्व में रखा गया पुलिस बल भी मैदान में उतारा गया।

पढ़ें, इस 'छिपी' हुई दवा ने किया गरीबी का इलाज

सूत्रों के मुताबिक शनिवार को अलर्ट आया कि राहुल गांधी पर फिदायीन खतरा मंडरा रहा है। महिला आत्मघाती हमलावर से सतर्क रहने के लिए कहा गया था।

रविवार को बढ़ा दी गई सुरक्षा

rush in rahul gandhi rally

यह भी आशंका जताई गई थी कि गड़बड़ी फैलाने वाले लोग भीड़ वाले स्थानों पर वारदात कर सकते हैं। इसके बाद रविवार सुबह ही जौलीग्रांट से लेकर सहस्त्रधारा हैलीपैड, अकेता होटल और परेड ग्राउंड तक सुरक्षा बढ़ा दी गई।

पढ़ें, सत्ता की भूखी है बीजेपीः राहुल गांधी

रैलीस्थल में भी कार्यकर्ताओं और आम जनता के बीच खुफियाकर्मी जमे रहे। महिलाओं को गहन तलाशी के बाद ही रैली स्थल तक जाने दिया गया। सुभाष रोड पर भाजपा महानगर कार्यालय के समीप 14 डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर लगाए गए थे।

पढ़ें, देहरादून में राहुल छीन लेंगे इनकी कुर्सी

कनक चौक की ओर भी दस डिटेक्टर लगाए गए। रैली शांतिपूर्ण संपन्न होने पर पुलिस और खुफिया विभागों ने राहत की सांस ली।

इतनी रही फोर्स
सात एसपी, सात एएसपी स्तर के अधिकारी, 16 डीएसपी, 23 इंस्पेक्टर, 126 सब इंस्पेक्टर, 78 महिला एसआई, 70 हेड कांस्टेबल, 800 कांस्टेबल, 70 महिला कांस्टेबल और एक हजार से अधिक पीएसी के जवान तैनात किए गए।

पढ़ें, घर बैठे ऐसे दूर करें वोटर कार्ड की गड़बड़ी

एसपीजी, एनएसजी और केंद्रीय सुरक्षा एजंसियों के अधिकारी भी मौजूद रहे। डीजीपी बीएस सिद्धू, आईजी रामसिंह मीणा, डीआईजी इंटेलीजेंस जीएन गोस्वामी, डीआईजी अमित सिन्हा, एसएसपी अजय रौतेला और एसपी सिटी नवनीत भुल्लर भी सुरक्षा का जायजा लेते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed