फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rupees 331 crore budget for Dehradun Smart City

देहरादून स्मार्ट सिटी के लिए 331 करोड़ का बजट जारी, बोर्ड बैठक में मिली स्वीकृति

Tue, 25 Jun 2019 02:45 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 25 Jun 2019 02:45 PM IST
विज्ञापन
Rupees 331 crore budget for Dehradun Smart City
money

देहरादून स्मार्ट सिटी प्राइवेट लि. की ओर से सोमवार को हुई बोर्ड बैठक में 331.20 करोड़ रुपये का बजट जारी किया गया। इसके तहत इलेक्ट्रिक बसें चलाने, ग्रीन बिल्डिंग बनाने, पलटन बाजार में फुटपाथ आदि कार्य कराए जाएंगे। इन कार्यों के बजट को सोमवार को स्मार्ट सिटी की 10वीं बोर्ड बैठक में स्वीकृति दी गई। वहीं, जल्द टेंडर कराकर कार्य शुरू कराने की बात कही गई। 

विज्ञापन


गढ़वाल कमिश्नर डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम की अध्यक्षता में कौलागढ़ स्थित स्मार्ट सिटी कार्यालय में बोर्ड बैठक हुई। इसमें स्मार्ट सिटी के तहत होने वाले कार्यों पर चर्चा की गई। तय हुआ कि स्मार्ट सिटी के तहत होने वाले कार्यों का जल्द टेंडर कराकर उसे शुरू कराया जाए, ताकि तय समय पर कार्यों को पूरा किया जा सके। इस मौके पर आईटीडीए डायरेक्टर अमित कुमार सिन्हा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्मार्ट सिटी डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव, अनुसचिव शहरी विकास मंत्रालय नीता आर्य, अपर सचिव शहरी विकास चंद्रेश कुमार, नगर आयुक्त विनय शंकर पांडेय, महाप्रबंधक जल संस्थान नीलिमा गर्ग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


1407 करोड़ की है स्मार्ट सिटी योजना 
देहरादून स्मार्ट सिटी लि. ने 1407 करोड़ रुपये का बजट रखा है, जिसके जरिये शहर को स्मार्ट बनाया जाएगा। इसमें केंद्र और राज्य सरकार की ओर से 500-500 करोड़ रुपये की धनराशि दी जाएगी, जबकि 407 करोड़ रुपये की व्यवस्था अन्य माध्यमों के जरिये की जाएगी। अभी तक 818.74 करोड़ रुपये का बजट जारी हो चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आज जारी होंगे 450 करोड़ रुपये के वर्कआर्डर
देहरादून स्मार्ट सिटी प्राइवेट लि. के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डा. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मंगलवार को राजपुर रोड स्थित एक होटल में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत 450 करोड़ रुपये के वर्कआर्डर जारी करेंगे। इसके बाद जल्द ही स्मार्ट सिटी के तहत कार्यों को शुरू कर दिया जाएगा। 


331.20 करोड़ से होंगे ये विकास कार्य 
इलेक्ट्रिक बस - 41.56 करोड़ रुपये
इंटरेक्टिव बस स्टॉप्स - 15.72 करोड़ रुपये 
परेड ग्राउंड विकास योजना - 23.63 करोड़
पलटन बाजार पैदल मार्ग का विकास - 13.82 करोड़
एकीकृत ऑफिस ग्रीन बिल्डिंग - 204.46 करोड़
सचिवालय में शिशु पालन केंद्र- 0.90 करोड़
एबीडी क्षेत्र में पेयजल संवर्धन योजना - 24.11 करोड़
राजपुर रोड का सौंदर्यीकरण - 7.00 करोड़

आईसीसीसी-स्मार्ट रोड का काम जल्द होगा शुरू 
देहरादून स्मार्ट सिटी के तहत सहस्त्रधारा रोड स्थित आईटी पार्क में 277.12 करोड़ रुपये से इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर बनाने का कार्य एचपी कंपनी को देने पर स्वीकृति दी गई। इसके अलावा 190 करोड़ से बनने वाले स्मार्ट रोड के लिए ब्रिज एंड रूफ कंपनी को कार्य आवंटित करने की स्वीकृति दी गई। इसके तहत स्मार्ट रोड, ड्रेनेज, मल्टीयूटीलिटी डक्ट, स्मार्ट रोड के किनारे पेयजल पाइप लाइन, सीवर लाइन आदि के कार्य किए जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed