फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   rumer of land possession in rudrapur

'मोदी सरकार ने 20 एकड़ भूमि दान की तो मचा बवाल'

Wed, 10 Sep 2014 08:49 PM IST
अमर उजाला, रुद्रपुर
अमर उजाला, रुद्रपुर Updated Wed, 10 Sep 2014 08:49 PM IST
विज्ञापन
rumer of land possession in rudrapur

उत्तराखंड के रुद्रपुर में गरीबों को 20 एकड़ नजूल भूमि आवंटित होने की अफवाह फैलते ही नगर निगम की जमीन पर एक ही रात में सैकड़ों अतिक्रमणकारियों ने अपने तंबू गाड़ दिए।

विज्ञापन


सूचना पर जिला प्रशासन और नगर निगम की टीम ने पुलिस फोर्स की सहायता से जेसीबी से अस्थाई अतिक्रमण ध्वस्त किए। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनाव प्रचार के दौरान यहीं पर रैली निकाली थी।
विज्ञापन


मंगलवार देर रात शहर में अफवाह फैली कि किच्छा बाइपास रोड पर एफसीआई गोदाम के सामने खाली पड़ी करीब 20 एकड़ नजूल भूमि मोदी सरकार ने गरीबों को आवंटित कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिर क्या था कि रात में ही रंपुरा, भदईपुरा समेत आसपास के क्षेत्रों के सैकड़ों लोगों ने पहुंचकर तंबू गाड़कर अस्थाई घर बना डाले।

बुधवार तड़के तक कई लोग कब्जा करने के लिए जमीन की नपाई में जुटे रहे। सूचना पर खुफिया विभाग अलर्ट हो गया।

नए के चक्कर में पुराने भी गए

rumer of land possession in rudrapur

सूचना पर बुधवार सुबह नगर निगम की टीम तो मौके पर पहुंच गई, लेकिन प्रशासन का कोई अधिकारी नहीं पहुंचा।

इस पर निगम की टीम बैरंग लौटना पड़ा। करीब एक बजे एसडीएम विजय कुमार जोगदंडे, मुख्य नगर अधिकारी तीरथपाल सिंह, तहसीलदार जीडी पांडे, एसएनए गिरीश चंद्र पांडे भारी पुलिस बल और जेसीबी के साथ पहुंच गए।

एसडीएम के निर्देश पर जेसीबी ने अस्थायी घरों को ध्वस्त करना शुरू किया। करीब दो घंटे में सारे अतिक्रमणों को हटा दिया गया।

नजूल भूमि पर 12 से अधिक परिवार करीब दस वर्षों से काबिज हैं। इन लोगों ने राशन कार्ड और फोटो पहचान पत्र भी बनवा लिए हैं। एक ही रात में आए सैकड़ों नए अतिक्रमणकारियों के चक्कर में पुराने भी चपेट में आ गए।

उन्होंने एसडीएम विजय कुमार जोगदंडे से खाली करने के लिए एक दिन की मोहलत मांगी। लेकिन एसडीएम ने मात्र एक घंटे की ही मोहलत दी। इसके बाद उनके अतिक्रमण भी तोड़ दिए गए।

आईएसबीटी है प्रस्तावित

rumer of land possession in rudrapur

खाली पड़ी करीब 20 एकड़ नजूल भूमि पर अंतरराज्यीय बस अड्डा (आईएसबीटी) प्रस्तावित है। भूमि का मामला हाईकोर्ट में चल रहा था।

न्यायालय ने नगर निगम के पक्ष में फैसला दिया था। लेकिन हारे व्यक्ति ने सुप्रीम कोर्ट में अपील की है। लेकिन अभी सुनवाई नहीं हुई है।

परिवहन निगम कराएगा तारबाड़
जब कुछ लोगों ने नजूल भूमि पर तारबाड़ कराने को कहा तो वहां मौजूद एमएनए तीरथपाल ने कहा कि जमीन पर आईएसबीटी बस अड्डा प्रस्तावित है।

तारबाड़ कराने में निगम का काफी खर्चा आएगा। मामले से परिवहन निगम को अवगत कराया जा रहा है। परिवहन निगम ही तारबाड़ कराएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed