फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   rules breaking in rafting at rishikesh

ऋषिकेशः राफ्टिंग के दौरान गाइड उड़ा रहे नियमों की धज्जियां, खतरे में पर्यटकों की जान

Sat, 13 Apr 2019 09:55 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 13 Apr 2019 09:55 PM IST
विज्ञापन
rules breaking in rafting at rishikesh
राफ्टिंग के दौरान तोड़े जा रहे नियम

हैदराबाद के एक पर्यटक ने ऋषिकेश राफ्टिंग के दौरान राफ्ट गाइडों द्वारा नियमों की अनदेखी करने का आरोप लगाया गया है। तीर्थनगरी ऋषिकेश में इन दिनों देश और दुनिया भर से पर्यटक राफ्टिंग का आनंद उठाने आ रहे हैं। अगर ऐसे ही लापरवाही होती रही तो पर्यटकों की जान खतरे में पड़ सकती है।

विज्ञापन


हैदराबाद के एक पर्यटक पुष्पेश ने देहरादून के जिलाधिकारी एसए मुरुगेशन को भेजे अपने शिकायती पत्र में राफ्टिंग गाइड पर दुर्व्यवहार और नियमों की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। लिखा है कि पत्नी के साथ विगत 10 फरवरी 2019 को उन्होंने ऋषिकेश के शिवपुरी से राफ्टिंग की थी। उनका आरोप है कि इस दौरान गाइड में उनके साथ दुर्व्यवहार किया और गोप्रो वीडियो खरीदने के लिए बाध्य किया। काफी बहस के बाद वह वीडियो 800 रुपए में खरीदने के लिए सहमत हुए। इसके बाद गाइड ने उन्हें और उनकी पत्नी को रैपिड (तेज बहाव वाली लहर) के कूदने को कहा।
विज्ञापन


उनकी पत्नी ने नदी में कूदने से मना कर दिया, लेकिन राफ्ट में मौजूद दोनों गाइड ने उत्साहित किया। जिसके बाद हम दोनों नदी में कूद गए। उसका नतीजा यह हुआ कि उनकी पत्नी काफी मात्रा में पानी निगल गईं और जब उन्हें राफ्ट में वापस खींचा गया, तब तक वह डर के कारण बेहोश हो चुकी थी। पुष्पेश ने पत्र में आगे लिखा है कि मैं यह जानना चाहता हूं कि हाईकोर्ट और उत्तराखंड पर्यटन विभाग द्वारा नदी में इस तरह वीडियो बनाना प्रतिबंधित है, लेकिन अभी भी ऐसा किया जा रहा है। मैं चाहता हूं कि ऐसी प्रक्रिया पर जल्द से जल्द रोक लगानी चाहिए। इस पत्र के साथ ही पुष्पेश ने कुछ फोटो और वीडियोज भी उपलब्ध कराई हैं। जिसमें नियमों की अनदेखी कर गाइड वीडियो शूट करते दिख रहा है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि रैपिड के बीच में पर्यटकों को नदी में कुदवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि उत्तराखंड पर्यटन विभाग के राफ्टिंग गाइड शपथ पत्र प्वॉइंट नंबर 10 में यह लिखा है कि गाइड किसी भी पर्यटक से दुर्व्यवहार नहीं करेगा। प्वॉइंट नंबर 11 में यह लिखा है कि गाइड राफ्टिंग गतिविधि की अवधि में फोटो कैमरे का स्वयं उपयोग नहीं करेगा।


मैं शहर से बाहर हूं और मेरे संज्ञान में अभी ऐसी कोई शिकायत नहीं आई है। राफ्ट में गाइड द्वारा कैमरा का उपयोग करना प्रतिबंधित है। इस मामले की जांच की जाएगी। जिसके बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
- दीपक भट्ट, अध्यक्ष राफ्टिंग एसोसिएशन ऋषिकेश

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed