Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rudrasena expands its executive committee

Dehradun News: रुद्रसेना ने किया कार्यकारिणी का विस्तार, सौंपा ज्ञापन

Sun, 29 Nov 2026 06:15 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Sun, 29 Nov 2026 06:15 PM IST
विज्ञापन
Rudrasena expands its executive committee
- विधानसभा कार्यकारिणी का विस्तार कर नए पदाधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

विकासनगर। सहसपुर में रविवार को रुद्रसेना देवभूमि उत्तराखंड हिमाचल की बैठक हुई। इसमें विधानसभा कार्यकारिणी का विस्तार कर नए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई। साथ ही क्षेत्र की आठ प्रमुख समस्याओं के संबंध में मुख्यमंत्री और थाना अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की गई।


संगठन के संस्थापक राकेश उत्तराखंडी की मौजूदगी में किए गए कार्यकारिणी विस्तार में मनीष कुमार को विधानसभा अध्यक्ष, वीरू कश्यप को उपाध्यक्ष, संदीप को महामंत्री और संदीप कोरी को मंत्री बनाया गया। अभिषेक को सोशल मीडिया प्रभारी, होशियार सिंह मेहता को विधिक सलाहकार और पंकज जुनेजा को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। युवा शक्ति और नारी शक्ति की कार्यकारिणी का भी गठन किया गया। संगठन ने शंकरपुर में कथित धर्मांतरण, ढाकी में क्रिकेट मैदान पर अतिक्रमण, लक्ष्मीपुर में भूमि की प्लॉटिंग और श्मशान घाट का मामला उठाया। चोरखाला और जंगलात रोड पर नशे की बिक्री, धार्मिक स्थलों पर ध्वनि प्रदूषण, बड़े रामपुर में मृत गोवंश के अवशेषों के कथित अवैध संग्रहण और खसरा संख्या 1175 पर प्लॉटिंग की जांच की मांग की। संगठन के पदाधिकारियों ने थाना अध्यक्ष नरेंद्र सिंह बिष्ट से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। थाना अध्यक्ष ने बीट अधिकारियों और हल्का प्रभारी को मामलों से अवगत कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। वहीं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भी ज्ञापन भेजकर जिलाधिकारी, एसएसपी, राजस्व और संबंधित विभागों की संयुक्त टीम से जांच कराने की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed