फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rudrapur: wife boyfriend attempt to murder on her husband in illegal relationship

रुद्रपुर: पत्नी के प्रेमी ने ही ब्लेड से रेता था पति का गला, अवैध संबंध के चलते उठाया कदम

Wed, 07 Oct 2020 10:31 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 07 Oct 2020 10:31 PM IST
सार

  • पुलिस ने किया खुलासा, घायल की पत्नी से आरोपी के अवैध संबंध थे

विज्ञापन
Rudrapur: wife boyfriend attempt to murder on her husband in illegal relationship
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

रुद्रपुर में पुलिस ने पौने दो महीने पहले एक व्यक्ति की गला रेतकर हत्या करने के प्रयास के मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घायल की पत्नी से अवैध संबंधों के चलते आरोपी ने यह कदम उठाया था।

विज्ञापन


बुधवार को कोतवाली में सीओ अमित कुमार ने बताया कि 12 अगस्त को संजयनगर खेड़ा निवासी एक व्यक्ति ने कोतवाली में तहरीर दी थी। कहा था कि उनके ससुर का किसी ने गला रेत दिया है। वह डिवाइन पार्क के पीछे गन्ने के खेत में घायलावस्था में पडे़ मिले। जांच के दौरान परिजनों ने उनके साथ काम करने वाले प्रवीण धर उर्फ कोकन निवासी आदर्श इंदिरा बंगाली कॉलोनी रुद्रपुर पर शक जताया था। प्रवीण की कॉल डिटेल खंगाली गई तो उसका घायल की पत्नी से काफी बातचीत होना पाया गया। पुलिस ने प्रवीण को कोतवाली लाकर पूछताछ की तो आरोपी ने गला रेतने की बात स्वीकार ली। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, प्रवीण ने बताया कि वह और घायल की पत्नी ओमेक्स कॉलोनी में काम करते थे। दोनों के बीच अवैध संबंध हो गए थे। जब शक हुआ तो उसने पत्नी के साथ मारपीट शुरू कर दी। 12 अगस्त को बिंदुखेड़ा में प्रवीण ने उसके साथ शराब पी। इस पर प्रवीण ने उसकी हत्या करने की ठानी और पास की दुकान से ही ब्लेड खरीदा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद प्रवीण ने उसका गला रेत दिया। सीओ ने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त ब्लेड बरामद कर लिया है। घायल बोलने की स्थिति में नहीं है लेकिन उसने इशारे से आरोपी की पहचान की है। टीम में एसआई पूरन सिंह, गणेश पांडे, सतीश पंत शामिल रहे। 


आपस में दूर के रिश्तेदार हैं घायल और आरोपी
रुद्रपुर। कोतवाल एनएन पंत ने बताया कि आरोपी और घायल आपस में दूर के रिश्तेदार हैं। घायल की पत्नी और प्रवीण के बीच दो साल से संबंध हैं। प्रवीण के पास ओमेक्स के एक कमरे की चाबी रहती थी। इस कमरे में दोनों मिलते थे। अवैध संबंधों के उजागर होने के शक में प्रवीण ने उसके पति की हत्या करने की कोशिश की थी। घायल की पत्नी की इसमें लिप्तता नहीं थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed