फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   rudrapur : theft in retired Assistant Accountant

रुद्रपुर: रिटा. सहायक लेखाकार और पत्नी को कमरे में बंद कर चोरों ने खंगाला घर, तीन तोला सोना, 25 हजार की नकदी चोरी

Wed, 01 Apr 2020 01:00 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 01 Apr 2020 01:00 PM IST
विज्ञापन
rudrapur : theft in retired Assistant Accountant
चोरों ने रिटायर्ड सहायक लेखाकार का घर खंगाला - फोटो : amar ujala

लॉकडाउन के दौरान चोरों ने रिटायर्ड सहायक लेखाकार का घर खंगाल लिया। चोर बुजुर्ग दंपती को कमरे में बंद कर तीन तोला सोना और 25 हजार रुपये लेकर फरार हो गए। पुलिस ने सूचना के बाद घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

 
पंतनगर विवि. के रिटायर्ड सहायक लेखाकार हरीश चंद्र पांडे रुद्रपुर के अंजनी विहार वार्ड-1 फुलसुंगा में किराए के मकान में अपनी पत्नी इंद्रा पांडे के साथ रहते हैं। जबकि उनका राज्य आंदोलनकारी बेटा कमल कुमार पांडे तीन पानी में रहता है।
विज्ञापन


मंगलवार की रात हरीश और उनकी पत्नी खाना खाने के बाद सो गए। देर रात चोर घर में घुस गए। जहां चोरों ने कमरे में सो रहे बुजुर्ग दंपती को बाहर से कुंडा लगाकर बंद कर लिया। इसके बाद दूसरे कमरे में संदूक, अटैची में रखे जेवर और नकदी लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह खुद को कमरे में बंद पाकर हरीश ने इसकी सूचना अपने बेटे को दी। बेटे ने कुंडा खोलकर दोनों को बाहर निकाला और दूसरे कमरे में जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था। चोर चोरी के बाद संदूक, अटैची को छत में फेंककर चले गए। ट्रांजिट कैम्प थानाध्यक्ष विद्यादत्त जोशी ने बताया घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed