{"_id":"638ecddf039a617cfd2a457e","slug":"rudrapur-news-unknown-vehicle-crushed-young-man-going-for-duty-late-night","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudrapur: देर रात साइकिल से ड्यूटी जा रहे युवक को अज्ञात वाहन ने कुचला, अस्पताल में हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudrapur: देर रात साइकिल से ड्यूटी जा रहे युवक को अज्ञात वाहन ने कुचला, अस्पताल में हुई मौत
Tue, 06 Dec 2022 10:43 AM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 06 Dec 2022 10:43 AM IST
सार
मृतक पांच भाई बहन में सबसे छोटा था। परिजन प्रेम की शादी की तैयारी कर रहे थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
युवक की मौत(प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : istock
विस्तार
उत्तराखंड के रुद्रपुर में सोमवार देर रात साइकिल से ड्यूटी जा रहे श्रमिक को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। हादसे में घायल युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, मूल रूप से ग्राम गंगापुर बिलासपुर निवासी प्रेम (25) सिडकुल की एक कंपनी में काम करता था। सोमवार आधी रात वह साइकिल से ड्यूटी करने जा रहा था। तभी 31 वाहिनी पीएसी गेट के पास उसे अज्ञात वाहन ने कुचल दिया।
विज्ञापन
Pauri: शादी से हंसी खुशी लौट रहा था परिवार, खाई में गिरते ही कार के उड़े परखच्चे, मची चीख पुकार, तस्वीरें
विज्ञापन
लोगों द्वारा उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। मृतक पांच भाई बहन में सबसे छोटा था। परिजन प्रेम की शादी की तैयारी कर रहे थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।