{"_id":"607fab638ebc3e8d1772389f","slug":"rudrapur-news-two-accused-including-bjp-bdc-member-sexually-assault-woman-case-registered","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुद्रपुर : भाजपा के बीडीसी सदस्य समेत दो पर महिला से दुष्कर्म का आरोप, कई धाराओं में मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
रुद्रपुर : भाजपा के बीडीसी सदस्य समेत दो पर महिला से दुष्कर्म का आरोप, कई धाराओं में मुकदमा दर्ज
Wed, 21 Apr 2021 10:25 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Wed, 21 Apr 2021 10:25 AM IST
सार
पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर बीडीसी सदस्य समेत दो के खिलाफ दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
जेल ब्रेक (फाइल फोटो)
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा के बीडीसी सदस्य समेत दो लोगों पर महिला को जूस में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर बीडीसी सदस्य समेत दो के खिलाफ दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
मंगलवार को कोतवाली में दी तहरीर में रुद्रपुर निवासी एक महिला ने बताया कि उसका पति विदेश में नौकरी करता है। वह अपने छह साल के बेटे के साथ अकेले रहती है। भूरारानी निवासी कुलवीर सिंह और गदरपुर के रजपुरा निवासी बीडीसी सदस्य दलबीर सिंह उर्फ मिट्ठू विर्क उनके घर पर आते थे। जनवरी 2019 में दोनों उसके घर आए थे।
विज्ञापन
महिला की तहरीर पर दोनों पर केस दर्ज कर लिया गया
दोनों अपने साथ जूस लेकर आए थे, जिसे पीने के बाद उसे नशा होने पर दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि घटना का वीडियो वायरल करने की धमकी देकर बाद में भी दोनों ने कई बार दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
सीओ अमित कुमार ने बताया कि महिला की तहरीर पर दोनों पर केस दर्ज कर लिया गया है। शीघ्र आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। इधर, भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोड़ा का कहना है कि दलबीर सिंह निर्दलीय बीडीसी सदस्य का चुनाव लड़ा था, वह भाजपा का कार्यकर्ता नहीं है।
दुष्कर्म का आरोपी किशोर गिरफ्तार
चिन्यालीसौड़ में प्रखंड के एक गांव में छात्रा से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने एक किशोर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष धरासू गजेंद्र बहुगुणा ने बताया कि एक सप्ताह पहले छात्रा पास के एक गांव में अपने रिश्तेदार के यहां शादी में गई थी।
रात में आरोपी किशोर ने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। परिजनों ने रविवार को मामले की शिकायत थाना धरासू में दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी किशोर के खिलाफ दुुराचार से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में बाल सुधार गृह भेज दिया है।