{"_id":"64153a14888ab7530a0ee8b3","slug":"rudrapur-news-massive-fire-broke-out-in-scrap-shop-huts-and-many-vehicles-also-got-burnt-2023-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudrapur: कबाड़ की दुकान में लगी भीषण आग, साथ में बनी झोपड़ियां भी जलीं, कई वाहन भी आए चपेट में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudrapur: कबाड़ की दुकान में लगी भीषण आग, साथ में बनी झोपड़ियां भी जलीं, कई वाहन भी आए चपेट में
Sat, 18 Mar 2023 09:45 AM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर(ऊधमसिंह नगर)
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर(ऊधमसिंह नगर)
Published by: अलका त्यागी
Updated Sat, 18 Mar 2023 09:45 AM IST
सार
दुकान में आग लगने के दौरान वहां पास में बनी दो झोपड़ियां भी जल गईं। साथ ही वहां पर खड़ी एक बाइक, एक मैजिक लोडर और करीब तीन ई-रिक्शे भी आग की चपेट में आ गए।
विज्ञापन
कबाड़ की दुकान में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तराखंड के रुद्रपुर में किच्छा रोड पर शनिवार तड़के एक कबाड़ की दुकान में भीषण आग लग गई। इस दौरान पास में बनी झोपड़ियां और कई वाहन भी आग की चपेट में आ गए। आग इतनी विकराल थी कि सबकुछ जलकर राख हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मी तीन वाहनों के साथ मौके पर पहुंचे। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
Cantt Board Election: उत्तराखंड में कैंट बोर्ड के चुनाव स्थगित, नौ छावनी परिषदों में होने थे चुनाव
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, दुकान में आग लगने के दौरान वहां पास में बनी दो झोपड़ियां भी जल गईं। साथ ही वहां पर खड़ी एक बाइक, एक मैजिक लोडर और करीब तीन ई-रिक्शे भी आग की चपेट में आ गए। हालांकि अभी आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
विज्ञापन
दमकल कर्मियों ने आशंका जताई है कि प्रथम दृष्टया रात में घटना स्थल पर किसी ने बीड़ी और सिगरेट पी कर फेंकी होगी। जिससे आग लगी। गनीमत रही कि इस दौरान कोई जनहानि नहीं हुई।