फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rudrapur news: bjp supporter parshad prakash singh dhami murder, wife give birth to a daughter

रुद्रपुर : बदमाशों की गोलियों से मारे गए पार्षद के घर गूंजी किलकारी, पत्नी ने आधी रात में दिया बेटी को जन्म

Wed, 14 Oct 2020 12:10 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 14 Oct 2020 12:10 AM IST
विज्ञापन
Rudrapur news: bjp supporter parshad prakash singh dhami murder, wife give birth to a daughter
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

बदमाशों के हमले में जान गंवाने वाले भाजपा समर्थित पार्षद प्रकाश धामी की पत्नी ने आधी रात को बेटी को जन्म दिया है। निजी अस्पताल में भर्ती जच्चा-बच्चा स्वस्थ बताए जा रहे हैं। बता दें कि सोमवार की सुबह भदईपुरा निवासी 40 वर्षीय प्रकाश धामी के घर के बाहर आई-10 कार में तीन-चार युवक पहुंचे थे। उन्होंने नगर निगम के काम की बात कहकर प्रकाश को घर से बाहर बुलाया। प्रकाश के दरवाज़े के पास आते ही बदमाशों ने असलहों से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। यह देख प्रकाश धामी अंदर की ओर भागने लगे।

विज्ञापन


इसी बीच उन्हें छह गोलियां लग गईं। इसके बाद वह लहुलूहान होकर गिर गए। आवाज सुनकर प्रकाश की पत्नी राधिका, मां जानकी देवी समेत अन्य परिजन के साथ ही आसपास के लोग बाहर निकले तो हमलावर कार से फरार हो गए। इसके बाद शाम को रानीबाग में मृतक की अंत्येष्टि कर दी गयी। इधर देर रात पार्षद की गर्भवती पत्नी आरती ने एक बेटी को जन्म दिया है। पुलिस बदमाशों की तलाश में दबिश दे रही है।

विज्ञापन

फायरिंग के आरोप में प्रकाश गया था जेल

पार्षद प्रकाश धामी ने डेढ़ साल पहले देवरिया किच्छा निवासी आरती से शादी की थी। शादी के कुछ समय पहले ही दोनों के परिवारों में दरार भी आ गई थी। प्रकाश का रुद्रपुर में किसी के साथ विवाद हो गया था।

फायरिंग के आरोप में उन्हें जेल जाना पड़ा था। आरती के पिता ने तब बेटी की शादी करने को मना कर दिया था, लेकिन बाद में दोनों के परिजनों की सहमति से प्रकाश और आरती शादी के बंधन में बंध गए थे।

बंद मिले पार्षद के घर में लगे सीसीटीवी कैमरे 

पार्षद प्रकाश धामी को अपनी जान का खतरा था। सुरक्षा के लिहाज से उन्होंने अपने घर के बाहर दो सीसीटीवी कैमरे लगाए थे, लेकिन सोमवार को जब उन्हें गोली मारी गई तो दोनों सीसीटीवी कैमरे बंद थे। सीओ अमित कुमार ने बताया कि गोलीकांड की पूरी घटना आसपास के सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है।

आखिर वो कौन है जिसके हाथ हिलाने पर छत से नीचे आए पार्षद 

भाजपा समर्थित पार्षद प्रकाश धामी की हत्या के मामले में नया मोड़ आ गया है। भदईपुरा निवासी पार्षद की पत्नी आरती ने आशंका जताई है कि उसके पति की हत्या में किसी करीबी का हाथ हो सकता है क्योंकि हत्या को अंजाम देने आए कार सवारों में से एक ने उसके पति को हाथ हिलाकर इशारा किया था। उसके हाथ हिलाने पर ही पति छत से उतरकर दरवाजे तक गए और तीन बदमाशों ने गोलियों से भूनकर उसके पति की निर्मम हत्या कर दी। 

यहां एक निजी अस्पताल में भर्ती पार्षद की पत्नी आरती का कहना है कि सोमवार सुबह उठकर उसके पति रोजाना की तरह छत पर टहलने के लिए गए थे। जब उनके घर की घंटी बजी तो सास जानकी देवी ने दरवाजा खोला था। उस समय दरवाजे पर दो युवक खड़े थे और कार चालक एवं एक अन्य युवक कार में बैठे थे। जिस समय दरवाजे पर खड़े युवकों ने नगर निगम से आने की बात कही थी, उसके पति ने छत से नीचे झांका था।

कार से बाहर उतरे एक युवक ने पति की तरफ हाथ हिलाया था। उसके हाथ हिलाते ही पति छत से नीचे कमरे में आए और मां ने उनसे बाहर दो युवकों के बुलाने की बात कही। कार में परिचित को देखकर ही वह बेहिचक दरवाजे तक गए थे लेकिन दरवाजे पर पहले से खड़े दो युवकों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। इसके बाद कार में परिचित बनकर बैठे युवक ने भी दरवाजे पर आकर एक गोली मारी थी। आरती का कहना है कि पति की मौत में किसी करीबी का हाथ हो सकता है। 

विज्ञापन

मेरे पति से रुद्रपुर और आसपास के अपराधी रखते थे रंजिश : आरती 

पार्षद प्रकाश की पत्नी आरती का कहना है कि उसके पति के साथ अनहोनी का डर उसे लंबे समय से था। उसके पति से रुद्रपुर और आसपास के कई अपराधी रंजिश रखते थे लेकिन उसे अपने पति की बहादुरी पर गर्व था। आरती ने बताया कि शादी से पहले उसके पति का रुद्रपुर के कुछ अपराधी किस्म के लोगों से विवाद हुआ था। तब फायरिंग भी हुई थी, जिसमें कुछ लोगों को गोली लगी थी लेकिन इसमें उसके पति की कोई गलती नहीं थी। उन्हें जबरन फंसा दिया गया था।

उसका कहना है कि इस प्रकरण को लेकर रुद्रपुर के कई अपराधी उसके पति को मारने की धमकी देते थे। कुछ समय पहले उसके पति जेल से बाहर आए तो उन्होंने उसे पूर्व में हुई घटनाओं के बारे में सब कुछ बताया था। उसका कहना है कि सोमवार को जब एक साथ दो तीन लोग मिलने की बात कहकर घर के बाहर आए तो उसे डर सताने लगा था। 

इससे पहले उनसे मिलने वाले कॉल करके ही आया करते थे। उसके पति घर के बाहर आने वाले सभी लोगों से मिलते भी नहीं थे। अचानक तीन लोगों के मिलने पर उसे बदमाशों की हरकतों पर संदेह हो गया था लेकिन पति की बहादुरी के चलते उसने रोकना जरूरी नहीं समझा। उसे पछतावा है कि पति को जाने से रोक लेती तो शायद उनकी जान बच सकती थी। 

मां के पहुंचने से पहले ही भाग गए थे बदमाश 
पार्षद की सास रेनू देवी ने बताया कि पार्षद जब दरवाजे से बाहर निकले तो परिजन घर के अंदर मौजूद थे। गोलियों की आवाज सुनते ही मां जानकी देवी बाहर निकलकर आईं। मां के मौके पर पहुंचने से पहले ही बदमाश वारदात को अंजाम देकर फरार हो चुके थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed