{"_id":"6a844e9e9deb4abe3e01390c","slug":"rudraprayag-tourist-falls-ill-at-tungnath-chandrashila-found-unconscious-locals-rush-him-to-chopta-2026-08-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag: तुंगनाथ के होटल में पर्यटक की तबीयत बिगड़ी; बेहोशी की हालत में मिला, लोगों ने चोपता पहुंचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag: तुंगनाथ के होटल में पर्यटक की तबीयत बिगड़ी; बेहोशी की हालत में मिला, लोगों ने चोपता पहुंचाया
Tue, 18 Aug 2026 05:56 PM IST
Alka Tyagi
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊखीमठ (रुद्रप्रयाग)
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊखीमठ (रुद्रप्रयाग)
Published by: Alka Tyagi
Updated Tue, 18 Aug 2026 05:56 PM IST
सार
व्यक्ति तुंगनाथ स्थित एक होटल में अचानक तबीयत खराब हो गई और वह बेहोश हो गए। होटल स्वामी ने घटना की सूचना प्रशासन को दी, जिसके बाद डीडीआरएफ की टीम तत्काल तुंगनाथ पहुंची।
विज्ञापन
तुंगनाथ-चंद्रशिला मार्ग पर यात्री की तबीयत बिगड़ी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
तुंगनाथ-चंद्रशिला क्षेत्र स्थित एक होटल में बुधवार को एक व्यक्ति अचानक तबीयत बिगड़ने से बेहोश हो गया। सूचना मिलते ही डीडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे सुरक्षित नीचे पहुंचाया।
विज्ञापन
आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि चमोली निवासी दिनेश सिंह (45) की तुंगनाथ स्थित एक होटल में अचानक तबीयत खराब हो गई और वह बेहोश हो गए। होटल स्वामी ने घटना की सूचना प्रशासन को दी, जिसके बाद डीडीआरएफ की टीम तत्काल तुंगनाथ पहुंची।
विज्ञापन
Uttarakhand Weather: कोटद्वार में बारिश का कहर, मकान ढहने से मलबे में दबे चार लोग, बच्चे का शव बरामद
विज्ञापन
टीम को दिनेश सिंह मौके पर बेहोशी की हालत में मिले। जवानों ने उन्हें ऑक्सीजन उपलब्ध कराने के साथ प्राथमिक सहायता दी। इसके बाद स्ट्रेचर की मदद से स्थानीय लोगों के सहयोग से उन्हें तुंगनाथ से चोपता लाया गया। यहां से स्थानीय वाहन के माध्यम से उन्हें उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ऊखीमठ भेजा गया।
डीडीआरएफ की तत्परता और स्थानीय लोगों के सहयोग से बीमार व्यक्ति को समय रहते सुरक्षित स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जा सका।