{"_id":"4b650a5a14a3ad469c859dd9170b0700","slug":"rudraprayag-terrify-to-earthquake-aftershocks","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक नजर में उत्तराखंड की प्रमुख खबरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक नजर में उत्तराखंड की प्रमुख खबरें
अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 17 Feb 2014 04:13 PM IST
विज्ञापन
घटना से दुर्घटना तक, क्राइम से कैंपस तक और सियासत के गलियारों से दफ्तरों तक, बस एक क्लिक से रहिए अपडेट।
विज्ञापन
कॉल्ड ड्रिंक समझकर पी लिया कीटनाशक
देहरादून के कांवली गांव में एक बच्चे ने कॉल्ड ड्रिंक समझकर कीटनाशक पी लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। बच्चे की उम्र तीन साल थी और वह कुछ दिन पहले ही कांवली गांव अपनी नानी के यहां आया था।
लोगों ने महसूस किए भूकंप के झटके
रुद्रप्रयाग में रविवार की देर रात करीब 12 बजे लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए। जिससे जिलें में दहशत का माहौल है।
देर रात भूकंप के झटकों से डरकर ऊखीमठ में लोग अपने घरों से बाहर आ गए। जिला आपदा प्रबंधन विभाग को मौसम विभाग से कोई सूचना नहीं मिली थी।
घटना-दुर्घटना
श्रीनगर के पौखाल में सोमवार सुबह करीब सवा 10 बजे स्कूटी से जा रहे एक संवाददाता का एक्सीडेंट होने की खबर है।
चटक धूप से मिली राहत
राजधानी देहरादून के साथ ही उत्तराखंड अन्य इलाकों में धूप खिलने से लोगों को ठंड से कुछ राहत मिली है, लेकिन पहाड़ी इलाकों में ठंड का प्रकोप जारी हैं।