फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rudraprayag News unknown person set fire to Pirul after smoking bidi forest near Kunyali village burned

Rudraprayag: अज्ञात ने बीड़ी पीने के बाद पिरुल पर लगाई आग, धू-धूकर जला कुन्याली गांव के समीप जंगल

Sun, 27 Apr 2025 11:40 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, तिलवाड़ा (रुद्रप्रयाग)
संवाद न्यूज एजेंसी, तिलवाड़ा (रुद्रप्रयाग) Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 27 Apr 2025 11:40 AM IST
सार

रुद्रप्रयाग वन प्रभाग के दक्षिणी रेंज जाखणी के कुन्याली गांव के समीप सड़क में गिरे पिरुल में किसी अज्ञात ने आग लगा दी।

विज्ञापन
Rudraprayag News unknown person set fire to Pirul after smoking bidi forest near Kunyali village burned
तिलवाड़ा के जंगलों में आग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मयाली-गुप्तकाशी मोटर मार्ग पर कुन्याली गांव के समीप किसी अज्ञात ने जंगल में आग लगा दी, जो कुछ ही देरे में पूरे वन क्षेत्र में फैल गई। देर शाम तक आग के कारण चारों तरफ गहरी धुंध छा गई। आग से वन संपदा को व्यापक नुकसान हुआ है। स्थानीय लोगों के साथ वन विभाग की टीम मौके पर आग बुझाने में सफलता पाई है। इधर, विभागीय स्तर पर आग लगाने वाले अज्ञात आरोपी के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

विज्ञापन


शनिवार को अपराह्न बाद रुद्रप्रयाग वन प्रभाग के दक्षिणी रेंज जाखणी के कुन्याली गांव के समीप सड़क में गिरे पिरुल में किसी अज्ञात ने आग लगा दी। लगभग साढ़े तीन बजे अपने वाहन से कोठियाड़ा गांव में आयोजित धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होने जा रहे कंडाली गांव निवासी सुरेंद्र प्रसाद चमोली, बलवीर सिंह मैखली, लाटा बाबा इंटर कॉलेज के प्रबंधक नरेश भट्ट और सामाजिक कार्यकर्ता ओपी बहुगुणा ने वन विभाग को सूचना देने के साथ ही स्वयं आग बुझाने का प्रयास किया। उन्होंने चीड़ की छोटी-छोटी टहनियां तोड़कर काफी देर तक आग बुझाई।
विज्ञापन


Uttarakhand: पहलगाम हमले के बाद सीएम के निर्देश, चारधाम यात्रा मार्ग पर संदिग्ध दिखे तो तुरंत हिरासत में लें
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन शुष्क मौसम और तेज हवा चलने के कारण आग की लपटें तेजी से वन क्षेत्र को अपने आगोश में ले रहीं थी। बताया कि उन्हें सड़क में अधजली बीड़ी मिली, जिससे अनुमान है कि किसी व्यक्ति ने बीड़ी पीने के बाद पिरुल पर आग लगाई है, जिसने पूरे वन क्षेत्र को अपने आगोश में ले लिया। इधर, रेंजर हरीश थपलियाल ने बताया कि मौके पर टीम भेजी गई है, जिसके द्वारा देर शाम तक वनाग्नि में आग पर काफी हद तक काबू पा लिया गया है। उन्होंने बताया कि आग से वन क्षेत्र के बड़े हिस्से को क्षति पहुंची है। अज्ञात के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed