{"_id":"680dbfc720eac7162b05ca2d","slug":"uttarakhand-news-cm-dhami-said-if-anyone-seen-suspicious-of-the-char-dham-yatra-route-take-him-into-custody-2025-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: पहलगाम हमले के बाद सीएम के निर्देश, चारधाम यात्रा मार्ग पर संदिग्ध दिखे तो तुरंत हिरासत में लें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: पहलगाम हमले के बाद सीएम के निर्देश, चारधाम यात्रा मार्ग पर संदिग्ध दिखे तो तुरंत हिरासत में लें
Sun, 27 Apr 2025 10:58 AM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 27 Apr 2025 10:58 AM IST
सार
सीएम ने पाकिस्तानी नागिरकों का चिह्नीकरण कर उन्हें तत्काल प्रभाव से वापस भेजने के भी निर्देश दिए। साथ ही प्रदेश में चल रहे सत्यापन अभियान में तेजी लाने के लिए कहा।
विज्ञापन
सीएम धामी
- फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले को देखते हुए चारधाम यात्रा मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के निर्देश दिए। कहा कि यात्रा मार्ग पर यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे तो उसे तुरंत हिरासत में लिया जाए। साथ ही इस संबंध में आम जनता को भी जागरूक किया जाए।
विज्ञापन
सीएम ने पाकिस्तानी नागिरकों का चिह्नीकरण कर उन्हें तत्काल प्रभाव से वापस भेजने के भी निर्देश दिए। साथ ही प्रदेश में चल रहे सत्यापन अभियान में तेजी लाने के लिए कहा। सीएम ने कहा, संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर जारी करें जिस पर आम लोग जानकारी साझा कर सकें। बैठक में प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, आर मीनाक्षी सुंदरम, डीजीपी दीपम सेठ, गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय, अपर पुलिस महानिदेशक एपी अंशुमन, उपाध्यक्ष एमडीडीए बंशीधर तिवारी मौजूद थे।
विज्ञापन
Dehradun : मनमानी से ढावों पर रोडवेज बस रोकी तो ड्राइवर-कंडक्टर पर लगेगा जुर्माना, होगी अनुशासनात्मक कार्रवाई
विज्ञापन
सत्यापन अभियान में तेजी लाएं
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सत्यापन अभियान में भी तेजी लाने के साथ ही किरायेदारों का सत्यापन न कराने वाले लोगों पर जुर्माना लगाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि गलत अभिलेखों के आधार पर सरकारी योजनाओं का लाभ ले रहे लोगों के चिह्नीकरण में भी तेजी लाते हुए उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए।