{"_id":"650067cfaa289fc4c20a58ea","slug":"rudraprayag-news-two-friends-come-from-delhi-to-visit-chopta-one-drowned-while-bathing-at-sangam-2023-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag: दिल्ली से चोपता घूमने आए थे दो दोस्त, संगम पर नहाते समय एक बहा, खोजबीन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag: दिल्ली से चोपता घूमने आए थे दो दोस्त, संगम पर नहाते समय एक बहा, खोजबीन जारी
Tue, 12 Sep 2023 07:03 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 12 Sep 2023 07:03 PM IST
सार
दोनों दोस्त दिल्ली में एक प्राइवेट नौकरी करते हैं। वे दोनों दिल्ली से चोपता घूमने आए थे। इसी दौरान संगम पर नहाते समय एक डूब गया।
विज्ञापन
युवक की खोज करती टीम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली से चोपता घूमने आए दो दोस्तों में से एक मंगलवार को संगम पर नहाते समय बह गया। एसडीआरएफ युवक की खोज में जुटी है, लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, कशिश बहुगुणा(24) पुत्र राजेश बहुगुणा निवासी दिलशाद गार्डन नई दिल्ली और सौरभ भंडारी पुत्र जसवंत भंडारी निवासी मयूर विहार फेज-3 नई दिल्ली मूल रूप से उत्तराखंड में ही पौड़ी जिले के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
Mussoorie Landslide: मसूरी बैंड के पास भूस्खलन से 22 घंटे बंद रहा नेशनल हाईवे, वाहनों की आवाजाही सुचारू
विज्ञापन
वर्तमान में दोनों दिल्ली में एक प्राइवेट नौकरी करते हैं। वे दोनों दिल्ली से चोपता घूमने आए थे। वे दोनों दोपहर करीब तीन बजे चोपता से वापस दिल्ली जा रहे थे। इस दौरान वे संगम पर नहाने रुक गए। तभी नहाते वक्त पैर फिसलने से कशिश बहुगुणा नदी में बह गया। लोगों ने तुरंत इसकी जानकारी एसडीआरएफ को दी। युवक की खोजबीन जारी है।