फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rudraprayag: Late-Night Action by Officials Ahead of Char Dham Yatra Crackdown on Overpricing and Illegal Gas

Rudraprayag: चारधाम यात्रा से पहले देर रात अधिकारियों का एक्शन; ओवररेटिंग, अवैध गैस सिलिंडर पर की कार्रवाई

Sun, 05 Apr 2026 08:50 AM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग Published by: Alka Tyagi Updated Sun, 05 Apr 2026 08:50 AM IST
सार

जिलाधिकारी ने रुद्रप्रयाग से कुंड तक राष्ट्रीय राजमार्ग और मरम्मत कार्यों का जायजा लिया। वहीं मुख्य विकास अधिकारी ने रुद्रप्रयाग से सुमेरपुर तक सफाई और शौचालय व्यवस्था देखी।

विज्ञापन
Rudraprayag: Late-Night Action by Officials Ahead of Char Dham Yatra Crackdown on Overpricing and Illegal Gas
व्यवस्थाएं देखते अधिकारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

चारधाम यात्रा से पहले व्यवस्थाओं की हकीकत परखने के लिए देर रात जिले में प्रशासन की टीम ने औचक निरीक्षण अभियान चलाया। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा के नेतृत्व में जिले भर में अधिकारियों ने सड़कों, सफाई, होटल-रेस्टोरेंट, परिवहन और बाजार व्यवस्थाओं की जांच की। निरीक्षण में कई स्थानों पर लापरवाही सामने आई। जिलाधिकारी ने रुद्रप्रयाग से कुंड तक राष्ट्रीय राजमार्ग और मरम्मत कार्यों का जायजा लिया।

विज्ञापन


वहीं मुख्य विकास अधिकारी ने रुद्रप्रयाग से सुमेरपुर तक सफाई और शौचालय व्यवस्था देखी। मुख्य बाजार में यूरिनल में पानी की कमी और दुर्गंध मिलने पर तत्काल सुधार करने को कह। सड़कों के किनारे नालियों में जमा कचरे पर नाराजगी जताते हुए नियमित सफाई के आदेश दिए। एसडीएम रुद्रप्रयाग, ऊखीमठ और जखोली ने बाजार व शराब दुकानों की जांच में ओवर रेटिंग के मामले पकड़े।
विज्ञापन


अपर जिलाधिकारी ने तिलवाड़ा क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान शराब दुकानों में ओवररेटिंग की जांच की। कुछ रेस्टोरेंट में घरेलू गैस सिलिंडर के अवैध उपयोग पर सिलिंडर जब्त किए गए। अलग-अलग तहसीलों में एसडीएम और तहसीलदारों ने भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों, सड़कों और दुकानों की जांच कर निर्धारित दरों का पालन करने को कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


Gangotri Dham:  मंदिर दर्शन का समय बदला, सुबह छह से शाम चार बजे तक खुलेंगे, सायंकालीन आरती सहित पढ़ें अपडेट

वाहनों और होटल-होमस्टे की भी चेकिंग
परिवहन विभाग ने सुमेरपुर और तिलणी क्षेत्र में चेकिंग के दौरान 28 वाहनों की जांच की, जिनमें 11 का चालान किया गया। कई वाहनों में परमिट, टैक्स, बीमा और ओवरलोडिंग से जुड़ी अनियमितताएं मिलीं। जिला पर्यटन विभाग ने तिलवाड़ा से अगस्त्यमुनि के बीच होटल और होमस्टे की जांच की। एक होटल बिना पंजीकरण और घरेलू गैस उपयोग करते पाया गया, जिस पर कार्रवाई की गई। सिल्ली क्षेत्र में दो अपंजीकृत होमस्टे भी नियमों के विरुद्ध संचालित मिले।

सीएम के निर्देशों के अनुपालन में चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए इस प्रकार के औचक निरीक्षण निरंतर जारी रहेंगे, जिससे कि आगामी यात्रा में देश विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े और वे उत्तराखंड के बारे में एक अच्छी और सकारात्मक छवि लेकर यहां से जाएं।
- विशाल मिश्रा, जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed