फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rudraprayag: Land subsidence in 200 meter portion of Rantoli-Jawadi bypass, cracks up to three feet

Rudraprayag: रैंतोली-जवाड़ी बाईपास के 200 मीटर हिस्से में हो रहा भू-धंसाव, तीन फीट तक पड़ीं दरारें

Wed, 03 Sep 2025 07:45 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 03 Sep 2025 07:45 PM IST
सार

पिछले 20 दिनों से यह बाईपास भू-धंसाव की समस्या से जूझ रहा है। इससे न केवल बाईपास बल्कि जखोली ब्लॉक के गांवों को जोड़ने वाला जवाड़ी-दरमोला मोटर मार्ग, इको पार्क और डिग्री कॉलेज परिसर को भी खतरा पैदा हो गया है।

विज्ञापन
Rudraprayag: Land subsidence in 200 meter portion of Rantoli-Jawadi bypass, cracks up to three feet
रैंतोली-जवाड़ी बाईपास - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

ऋषिकेश-बदरीनाथ और रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राजमार्ग को जोड़ने वाला रैंतोली-जवाड़ी बाईपास भू-धंसाव की चपेट में आ गया है। इस बाईपास के लगभग 200 मीटर हिस्से में कई जगहों पर आधा फीट से लेकर तीन फीट तक की दरारें पड़ गई हैं। यदि जल्द इसकी मरम्मत नहीं की गई तो मुश्किलें और भी बढ़ सकती हैं।

विज्ञापन


विधायक भरत सिंह चौधरी ने मौके पर जाकर बाईपास का निरीक्षण किया और इस गंभीर स्थिति के बारे में केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र भेजकर जानकारी दी। उन्होंने अलकनंदा नदी के कटाव को भू-धंसाव का मुख्य कारण बताया और जल्द से जल्द सुरक्षात्मक कार्य कराने का आग्रह किया है।
विज्ञापन


Exclusive: धराली नहीं पौड़ी आपदा में लापता हुए थे पांच मजदूर, दूतावास ने गलती से भेज दिए थे नाम
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि पिछले 20 दिनों से यह बाईपास भू-धंसाव की समस्या से जूझ रहा है। इससे न केवल बाईपास बल्कि जखोली ब्लॉक के गांवों को जोड़ने वाला जवाड़ी-दरमोला मोटर मार्ग, इको पार्क और डिग्री कॉलेज परिसर को भी खतरा पैदा हो गया है। अगर इस समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया तो ऑलवेदर रोड परियोजना के तहत बनी 900 मीटर सुरंग का महत्व भी खत्म हो जाएगा क्योंकि यात्रा के दौरान इसी बाईपास से होकर वाहन सुरंग के रास्ते बदरीनाथ हाईवे तक पहुंचेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed