फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rudraprayag-Gaurikund Highway landslide in Banswara, essential goods in Kedarnath

रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे: बांसबाड़ा में भूस्खलन से व्यापारिक गतिविधियां प्रभावित, केदारघाटी में जरूरी सामान

Wed, 03 Sep 2025 07:16 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 03 Sep 2025 07:16 PM IST
सार

बीते 29 अगस्त से गौरीकुंड हाईवे बांसबाड़ा में भूस्खलन के कारण बंद हो रहा है। ऐसे में देहरादून, ऋषिकेश, श्रीनगर, रुद्रप्रयाग से केदारघाटी जाने वाले वाहन समय पर नहीं पहुंच पा रहे हैं।

विज्ञापन
Rudraprayag-Gaurikund Highway landslide in Banswara, essential goods in Kedarnath
रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग पर बांसबाड़ा में लगातार भूस्खलन होने से केदारघाटी में जरूरी सामान की सप्लाई रुक गई है। पिछले चार दिनों में यह राजमार्ग 30 घंटे से ज्यादा बंद रहा जिससे दूध, सब्जी, ब्रेड, अंडे और अखबार जैसी चीजों की कमी हो गई है। इस समस्या से गुप्तकाशी, कुंड, ऊखीमठ, फाटा और सोनप्रयाग जैसे क्षेत्रों के लोग परेशान हैं। गुप्तकाशी के व्यापारियों ने बताया कि हाईवे बंद होने से उनका व्यवसाय चौपट हो गया है। मंगलवार को भी बारिश के बीच राजमार्ग दिनभर में कई बार बंद होता रहा।

विज्ञापन


बीते 29 अगस्त से गौरीकुंड हाईवे बांसबाड़ा में भूस्खलन के कारण बंद हो रहा है। ऐसे में देहरादून, ऋषिकेश, श्रीनगर, रुद्रप्रयाग से केदारघाटी जाने वाले वाहन समय पर नहीं पहुंच पा रहे हैं। हाईवे बंद होने से कुंड, ऊखीमठ, गुप्तकाशी, फाटा, सोनप्रयाग और गौरीकुंड तक दूध, सब्जी, बंद, ब्रेड, अंडे, राशन, अखबार सहित अन्य जरूरी वस्तुओं की सप्लाई ठप पड़ी है। इस समस्या से बाजारों में सन्नाटा पसरा हुआ है।
विज्ञापन


Exclusive: धराली नहीं पौड़ी आपदा में लापता हुए थे पांच मजदूर, दूतावास ने गलती से भेज दिए थे नाम
विज्ञापन
विज्ञापन


केदारनाथ यात्रा के मुख्य पड़ाव और केदारघाटी के मुख्य व्यवसायिक केंद्र गुप्तकाशी में तीन दिन से व्यापारिक गतिविधियां ठप हैं। व्यापारी प्रेम सिंह नेगी, मोहन सिंह रावत, महेश सेमवाल सहित अन्य का कहना है कि हाईवे बंद होने से जरूरी वस्तुओं की सप्लाई नहीं हो रही है जिससे व्यवसाय चौपट हो गया है। उधर, होटल व्यवसायी मनोज सेमवाल ने बताया कि यात्रा बंद होने के साथ ही जरूरी सामान की सप्लाई ठप पड़ी है। उधर, गौरीकुंड में व्यापारी व पूर्व ग्राम प्रधान मायाराम गोस्वामी ने बताया कि हाईवे के बंद होने से हालात बिगड़ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed