फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rudraprayag accident: Where did the truck that hit the passenger bus go It is a puzzle for the police as well

रुद्रप्रयाग हादसा: आखिर कहां गया यात्रियों की बस को टक्कर मारने वाला ट्रक? पुलिस के लिए भी बना पहेली

Fri, 27 Jun 2025 09:59 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 27 Jun 2025 09:59 PM IST
सार

Rudraprayag Bus Accident:  31 सीटर यात्री बस, जिसमें चालक सहित 20 लोग सवार थे, घोलतीर के समीप दुर्घटनाग्रस्त होकर नदी में समा गई थी। इस हादसे में अभी तक मृतकों की संख्या चार हो चुकी है। वहीं आठ लोग लापता हैं। अन्य का इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
Rudraprayag accident: Where did the truck that hit the passenger bus go  It is a puzzle for the police as well
अलकनंदा नदी में गिरी यात्रियों की बस - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर घोलतीर के समीप यात्री वाहन को टक्कर मारने वाला ट्रक आखिर कहां गया... दो दिन बाद भी यह सवाल बना हुआ है। पुलिस और परिवहन विभाग मामले में जांच तक सीमित है और हाईवे पर घटनास्थल से रुद्रप्रयाग के बीच लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाल रहे हैं।

विज्ञापन


बीते बृहस्पतिवार को सुबह 7.30 बजे 31 सीटर यात्री बस, जिसमें चालक सहित 20 लोग सवार थे, घोलतीर के समीप दुर्घटनाग्रस्त होकर नदी में समा गई थी। इस हादसे में अभी तक मृतकों की संख्या चार हो चुकी है।
विज्ञापन


वहीं आठ लोग लापता हैं और आठ घायलों का जिला चिकित्सालय और एम्स ऋषिकेश में उपचार हो रहा है। यात्री वाहन के चालक सुमित कुमार ने हादसे का कारण विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक का उनके वाहन को टक्कर मारना बताया था। हादसे में घायल एक महिला और एक प्रत्यक्षदर्शी ने भी पुलिस को यही बात कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अलकनंदा में समाई बस: बदरीनाथ जाते समय हंसी-खुशी भजन-कीर्तन गा रहे थे यात्री...देखें हादसे से पहले का वीडियो

पुलिस घटना के 48 घंटे बाद भी ट्रक का कोई पता नहीं कर सकी है। ट्रक कहां से आ रहा था, कहां जा रहा था, इसकी स्पष्ट जानकारी किसी को नहीं है। एआरटीओ डीएस बिष्ट ने बताया कि घटनास्थल सुनसान क्षेत्र है और वहां कोई सीसीटीवी कैमरा भी नहीं है।

इसलिए उस दौरान मौके से किस-किस श्रेणी के वाहन गुजरे, इसके बारे में पूरी जांच के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी। पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रह्लाद कोंडे ने बताया कि जांच हो रही है, जल्द ही ट्रक के बारे में जानकारी मिल जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed