{"_id":"666e9c7a2624f85f830a7a5a","slug":"rudraprayag-accident-one-more-injured-died-during-treatment-death-toll-reaches-15-dead-bodies-postmortem-2024-06-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag Accident: एम्स में उपचार के दाैरान एक और घायल की माैत, 15 पहुंची मृतकों की संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag Accident: एम्स में उपचार के दाैरान एक और घायल की माैत, 15 पहुंची मृतकों की संख्या
Sun, 16 Jun 2024 01:45 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 16 Jun 2024 01:45 PM IST
सार
Rudraprayag Accident: ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर रुद्रप्रयाग के समीप रैंतोली में शनिवार को एक टेंपो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने पैराफिट को तोड़ते हुए 250 मीटर नीचे अलकनंदा नदी के किनारे गिर गया था।
विज्ञापन
एम्स में घायल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर रुद्रप्रयाग के समीप रैंतोली में हुए हादसे में एक और जान चली गई। देर रात एम्स में इलाज के दाैरान एक घायल ने दम तोड़ दिया।जिसके बाद अब हादसे में मृतकों की संख्या 15 पहुंच गई है।
विज्ञापन
डाॅक्टरों के मुताबिक, एम्स लाने के बाद अभिषेक मीणा(18)पुत्र कैलाश चंद मीणा निवासी दिल्ली, धर्मेंद्र कुमार(23) पुत्र दिनेश राम, निवासी दिल्ली और शौनिक तनेजा(27) पुत्र सुरेश तनेजा, निवासी सोनीपत हरियाणा की माैत हुई है।
विज्ञापन
तस्वीरें: रुद्रप्रयाग में नदी किनारे बिखरे पड़े थे शव... दर्द से बिलबिला रहे थे घायल; भयावह मंजर देख कांपी रूह
विज्ञापन
बता दें कि शुक्रवार देर रात को नई दिल्ली से अलग-अलग जगह के 23 युवाओं का दल चोपता-तुंगनाथ-चंद्रशिला ट्रैकिंग के लिए रवाना हुआ था। शनिवार सुबह लगभग 11.30 बजे बदरीनाथ हाईवे पर वाहन रुद्रप्रयाग के समीप रैंतोली में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने अलकनंदा नदी के किनारे जा गिरा। हादसे में 10 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। दो की जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग और दो की मौत एम्स ऋषिकेश में हुई थी। हादसे में 15 लोग जान गवां चुके हैं।
Trending Videos
श्रीनगर पहुंचाएं गए शव
हादसे में मृतकों को रुद्रप्रयाग में पोस्टमार्टम करने के बाद देर रात श्रीनगर बेस अस्पताल की मोर्चरी में लाया गया। यहां मृतकों के परिजन शव लेने के लिए पहुंचते रहे। इस दौरान परिजनों को एंबुलेंस न मिलने से दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इसके बाद ऋषिकेश से एंबुलेंस मंगाई गई। अब तक तीन शव जा चुके हैं।