फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rudranath temple gate will open on 19 May 2018

तय हुई तिथि, इस दिन खुलेंगे चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट

Mon, 22 Jan 2018 09:06 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, गोपेश्वर
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, गोपेश्वर Updated Mon, 22 Jan 2018 09:06 PM IST
विज्ञापन
Rudranath temple gate will open on 19 May 2018

मध्य हिमालय में स्थित चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट खुलने की तिथि तय हो गई है। इस दिन कपाट विधि विधान से खोले जाएंगे। मंदिर के कपाट 19 मई को श्रद्धालुओं के दर्शनों के लिए खोल दिए जाएंगे।

विज्ञापन


वसंत पंचमी के पर्व पर सोमवार को गोपीनाथ मंदिर में पंडित दिनेश प्रसाद थपलियाल ने पंचांग गणना के आधार पर तिथि घोषित की। रुद्रनाथ मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित हरीश भट्ट ने बताया कि 16 मई को गोपीनाथ मंदिर में विधि विधान से पूजा के बाद भगवान रुद्रनाथ की उत्सव डोली को गोपीनाथ मंदिर के गर्भगृह से मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ रखा जाएगा।

विज्ञापन

Rudranath temple gate will open on 19 May 2018

17 मई को सुबह 9 बजे रुद्रनाथ की उत्सव डोली शीतकालीन गद्दी स्थल गोपीनाथ मंदिर से नगर भ्रमण, गंगोलगांव और सगर गांव होते हुए रात्रि विश्राम के लिए पनार बुग्याल पहुंचेगी, जहां से 18 मई को उत्सव डोली भक्तों के साथ रात्रि विश्राम के लिए रुद्रनाथ मंदिर पहुंचेगी।

19 मई को रुद्रनाथ मंदिर में पूजा के बाद सुबह 7 बजे रुद्रनाथ मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनों के लिए खोल दिए जाएंगे। इस मौके मंदिर समिति प्रबंधक अनसूया प्रसाद भट्ट, प्रयाग दत्त भट्ट, अवतार सिंह रावत, शांति प्रसाद भट्ट, जनार्दन तिवाड़ी, वंशी प्रसाद भट्ट, कन्हैया लाल भट्ट, शंभू प्रसाद तिवाड़ी और लखपत सिंह नेगी आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed