देहरादून: सहसपुर में दो पक्षों के बीच जमकर चले लात-घूंसे, कई लोग घायल,12 गिरफ्तार
- सहसपुर क्षेत्र के ढाकी गांव का मामला, क्रॉस केस दर्ज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देहरादून के सहसपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ढाकी गांव में दो पक्षों में जमकर लात-घूंसे, लाठी-डंडे और ईंटें चलीं। मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों पक्षों की तहरीर पर सभी के खिलाफ बलवा समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस को दी तहरीर में तासीन पुत्र फारुख अली निवासी ढाकी थाना सहसपुर ने बताया कि बीते बृहस्पतिवार रात करीब आठ बजे अकलीम, फिरोज दोनों पुत्र स्व. अनवर अली, वसीम, राशिद दोनों पुत्र यामीन, हसीन, वसीम दोनों पुत्र सलीम, शाहरुख खान पुत्र शमशास सभी निवासी ढाकी और समून, आशिक दोनों पुत्र यामीन, नूर मोहम्मद उर्फ घसीटू पुत्र जोहर अली तीनों निवासी रेड़ापुर छरबा ने उसके घर में घुसकर मारपीट की। इससे उसे और उसके परिवार वालों को खासा चोटें आई हैं।
वहीं, दूसरे पक्ष की ओर से दी गई तहरीर में अकलीम पुत्र अनवर निवासी ग्राम ढाकी ने कहा कि बीते बृहस्पतिवार रात को वह अपने घर पर बैठा हुआ था। तभी वहां पहुंचे तासीन, इसरार, इसरत तीनों पुत्र फारुख, नसीमा पत्नी तासीन, इसराना पत्नी इसरार, सलमा, रुबी दोनों पुत्री फारुख, शहजान पत्नी ताहिर, आसमा पुत्री तासीन और राशिद, आसिक पुत्र तासीन ने उस पर लाठी डंडे और ईंटों से हमला कर दिया। इससे वह और उसके परिवार वाले घायल हो गए।
एसआई पंकज कुमार ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर पहले पक्ष की तहरीर पर वसीम, हसीन, नूर मोहम्मद, वसीम पुत्र सलीम, मोहम्मद राशिद, आशिक अली, समून, फिरोज और दूसरे पक्ष की तहरीर पर आसिफ, राशिद, इसरत और इसरार को गिरफ्तार कर लिया गया है।