फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Ruckus And Beating between two Groups For Property in haridwar, many injured

हरिद्वार: संपत्ति को लेकर दो पक्षों के बीच खूब चले लाठी-डंडे, मारपीट में कई घायल, मुकदमा दर्ज

Wed, 22 Apr 2020 06:12 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 22 Apr 2020 06:12 PM IST
सार

  • दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ दी तहरीर

विज्ञापन
Ruckus And Beating between two Groups For Property in haridwar, many injured
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

हरिद्वार में संपत्ति को लेकर चली आ रही रंजिश के चलते कनखल क्षेत्र के गांव जमालपुर कलां में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। मारपीट में कई लोग घायल हो गए। दोनों ही पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। घटना मंगलवार की बताई जा रही है।

विज्ञापन


गांव जमालपुर निवासी सब्दर और शहराज के परिवार के बीच संपत्ति को लेकर विवाद चल आ रहा था। मंगलवार को दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्ष एक दूसरे पर लाठी डंडे लेकर टूट पड़े। सरेराह मारपीट होने से गांव में अफरा तफरी का माहौल बन गया।
विज्ञापन


दोनों ही परिवार की महिलाएं भी मारपीट में कूद पड़ी। मारपीट की सूचना मिलने पर जगजीतपुर चौकी पुलिस दौड़कर पहुंची, तब दोनों पक्ष तितर बितर हुए। मारपीट में घायल लोगों को जिला अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ विकास भारद्वाज ने बताया कि एक पक्ष के शहराज की तरफ से सब्दर, उसके बेटों नवाब, इकराम, मज्जाद , उसकी पत्नी जहुरन, बहू अफसाना,सलमा, साहिद, सलीम, सरहाना, अमलुल एवं मतलूब निवासी ज्वालापुर और दूसरे पक्ष की तरफ से अफसाना ने शहराज, उसकी पत्नी अफसाना, बेटे सावेज, साकिब,गुलजार, गुलफाम, नदीम, वसीम, सहनुमा के खिलाफ मारपीट, गाली गलौज, हत्या की धमकी देने समेत प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

एसओ ने बताय कि दोनों पक्षों के खिलाफ लॉक डाउन एवं आपदा एक्ट का उल्लंघन करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed