{"_id":"8c226697a391208c23b29cf8f0a38ccb","slug":"rto-invoiced-vehicle","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवरलोडिंग पर चला RTO का 'डंडा'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवरलोडिंग पर चला RTO का 'डंडा'
देहरादून/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 16 Aug 2013 05:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नियमों को ताक पर रखकर राजधानी की सड़कों पर रेंग रहे वाहनों पर शुक्रवार को भी संभागीय परिवहन विभाग का डंडा चला। आरटीओं ने इस दौरान तकरीबन 25 वाहनों को नियमों के विरुद्घ सड़क पर चलते हुए पाया।
विज्ञापन
देहरादून की सड़कों पर वाहन चालक बिना कागजात ही गाड़ी हांक रहे हैं, जिससे सरकार को राजस्व की भारी क्षति उठानी पड़ रही है।
शुक्रवार को करीब 25 वाहनों का परिवहन विभाग ने चालान काटा। जबकि एक डिलिवरी वैन को कागज नहीं होने के कारण सीज कर दिया गया है।
बल्लूपुर चौक से शुरु हुआ अभियान
एआरटीओ एके पांडे के नेतृत्व में शुक्रवार को बल्लूपुर चौक से अभियान शुरू हुआ। यहां से प्रेमनगर रोड, प्रेमनगर, नंदा की चौकी होते हुए टीम सेलाकुई तक पहुंची।
विज्ञापन
परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने प्रेमनगर रूट पर चल रहीं सिटी बसों को रोककर कागज जांचे। इस दौरान ड्राइवर के पास पार्टेशन रॉड, वर्दी नहीं होने पर एआरटीओ ने चालकों को ऐसा दुबारा न करने की सख्त हिदायत दी।
विज्ञापन
नहीं पहनते वर्दी
अधिकांश बसों के कंडक्टर के पास टिकट नहीं मिले, साथ ही वर्दी भी गायब मिली। इस पर बसों का चालान काटा गया। इस दौरान विक्रम व लोडर भी नियमों की धज्जियां उड़ाते मिले।
सेलाकुईं के करीब टीम को कई ट्रक व ट्रॉली ओवरलोड मिली। जिनका चालान काटा गया। वहीं सेलाकुईं में एक स्कूल में सामान पहुंचाने का काम करने वाली डिलिवरी वैन बिना परमिट के मिली।
वैन चालक के पास न तो अपने कोई कागज थे और न ही गाड़ी के कागज। बिना परमिट चल रही वैन को एआरटीओ ने सीज कर दिया।
आगे भी चलेगा अभियान
ऐसा नहीं है कि आरटीओ का अभियान यहीं थम जाएगा। एआरटीओ एके पांडे ने बताया कि राजधानी में नियमित तौर से आगे भी अभियान चलाया जाता रहेगा।
फेसबुक पर अपनी राय देने के लिए यहां क्लिक करें