Dehradun: आठ जून को निकलेगी आरटीई से दाखिला पाने वाले छात्रों की लॉटरी, संशोधित सूची जारी
निजी स्कूलों में कोटे की 25 प्रतिशत सीटों पर बच्चों के दाखिले होने हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि नहीं बढ़ाई गई है, लेकिन आवेदन जांचने की प्रक्रिया समेत दाखिला लेने की तिथियों में बदलाव किया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिक्षा के अधिकार (राइट टू एजुकेशन-आरटीई) अधिनियम के तहत निजी स्कूलों में प्रवेश के लिए बच्चों की लॉटरी अब 8 जून को निकलेगी। पहले इसके लिए 1 जून की तारीख तय की गई थी, लेकिन शिक्षा विभाग ने इसे आगे बढ़ा दिया है।
बता दें कि आरटीई के तहत निजी स्कूलों में कोटे की 25 प्रतिशत सीटों पर बच्चों के दाखिले होने हैं। बच्चों को अपने वार्ड के निजी स्कूल में दाखिला मिलेगा। अगर वहां पर सीट फुल होगी तो अन्य स्कूलों में भेजा जाएगा। उप खंड शिक्षा अधिकारी रायपुर, विनोद कुमार ने बताया कि आवेदन करने की अंतिम तिथि 23 मई थी।
आवेदन करने की अंतिम तिथि नहीं बढ़ाई गई है, लेकिन आवेदन जांचने की प्रक्रिया समेत दाखिला लेने की तिथियों में बदलाव किया गया है। आरटीई में आवेदन के बाद ब्लॉक स्तर पर आवेदनों की जांच होती है। इसके बाद प्रक्रिया आगे बढ़ती है। शिक्षा विभाग ने बृहस्पतिवार को इसकी सूची जारी की है।
संशोधित सूची
- उपशिक्षा अधिकारी कार्यालय स्तर पर छात्रों के प्रपत्रों की जांच और पोर्टल पर बच्चों की अर्हता की पुष्टि की अंतिम तिथि - 5 जून
- विद्यालयों में प्रवेश के लिए लॉटरी प्रक्रिया निकलेगी - 8 जून
- चयनित छात्रों की सूची उप शिक्षा अधिकारी कार्यालय में सूचना पट पर प्रदर्शित होगी - 9 जून
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: अब लड़कियों के पास भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में जगह बनाने का मौका, बर्मिंघम में होगी चैंपियनशिप
- निजी विद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया चलेगी - 15 से 24 जून तक
- निजी विद्यालयों को नव प्रवेशित बच्चों की सूची पोर्टल पर अपलोड करनी होगी - 20 से 30 जून तक