फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   rss success not depend on modi government.

संघ के विस्तार में मोदी सरकार का हाथ नहीं:RSS

Sat, 25 Jul 2015 01:29 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, नैनीताल
ब्यूरो / अमर उजाला, नैनीताल Updated Sat, 25 Jul 2015 01:29 PM IST
विज्ञापन
rss success not depend on modi government.

संघ ने अपने कामकाज का मूल्यांकन करने के बाद संगठन विस्तार के लिए आक्रामक अभियान चलाने का निर्णय लिया है। उसका यह अभियान कैसे आगे बढ़ेगा।

विज्ञापन


उसकी रणनीति के लिए संघ प्रमुख मोहन राव भागवत ने देश भर के प्रांत प्रचारकों को साथ लेकर झीलों के शहर नैनीताल में तीन दिनों तक लंबी मंथन बैठक की है। संघ की वर्तमान स्थिति और विस्तार की भावी रणनीति को लेकर अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख मनमोहन वैद्य से एम संजय ने विस्तृत चर्चा की। पेश है प्रमुख अंश...
विज्ञापन


सवाल:- नैनीताल की मंथन बैठक का निष्कर्ष क्या है?
जवाब:- यह बैठक मुख्यत: संघ के संगठनात्मक लेखा-जोखा और कामकाज के मूल्यांकन के लिए है। मूल्यांकन में यह पाया है कि संघ की स्वीकृति बढ़ रही है, जिसकी वजह से हमारा विस्तार भी तेजी से हो रहा है। हमें इस विस्तार को दोहराते हुए एक धुरी बनना है। संघ विस्तार की गति बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सवाल:- यह कहा जा रहा है कि मोदी सरकार के आने के बाद से संघ की शाखाओं में उछाल आया है?
जवाब:- देखिए, संघ के विस्तार को सरकार से जोड़ कर देखना ठीक नहीं है। कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम के वजह से संघ का विस्तार हो रहा है। वर्ष 2010 से संघ लगातार बढ़ रहा है। हां, केंद्र में भाजपा की सरकार होने के वजह से मीडिया का ध्यान जरूर हमारी ओर बढ़ा है। दूसरी शक्तियां भी विलुप्त हुई हैं जिसके वजह से संघ  की ओर लोगों का रुझान बढ़ा है।

सवाल:- आगे के लिए संघ की रणनीति क्या होगी। आप कैसे अपने संगठन का विस्तार करेंगे?
जवाब:- संघ की दिशा तय है। दिन ब दिन आगे बढ़ने का प्रयास है। नागपुर से शुरू हुआ संघ आज देशभर में फैला है। नागपुर के अलावा पहले हमने रावलपिंडी, लाहौर, कानपुर, बंगाल सरीखे जगहों पर अपने प्रचारक भेजे। वर्ष 1925 में स्थापना के पहले 15 वर्ष हमने हर प्रांत में शाखा लगाने का लक्ष्य हासिल किया। उसके अगले 35 वर्षों में यानी1977 तक हमने देश के सभी जिलों में अपनी पहुंच बनाने में सफलता पाई। उसके बाद ब्लॉक स्तर पर पहुंचने का लक्ष्य रखा। आज देश के 86 प्रतिशत ब्लाकों में संघ का कामकाज है। आने वाले दिनों में हम अपने कामकाज को मंडल स्तर(दस गांव पर एक मंडल)पर ले जाएंगे। वर्तमान में संघ की दृष्टि से बने देश के 55 हजार मंडल में से 38 प्रतिशत में हमारा कामकाज है।

सवाल:- इधर अचानक से संघ के विस्तार में तेजी आने की वजह क्या है?
जवाब:- पहले काफी बाधाएं रहती थी। हमारे बारे में गलत प्रचार किया गया। अब लोगों को हमारी असलियत पता चली है तो हम पर विश्वास बढ़ा है। प्रचार माध्यम और मीडिया ने भी हमारी बातों को आगे रखा है। स्वयंसेवकों के प्रयास और विचारों के प्रसार के कारण हमारा विस्तार तेज हुआ है।

सवाल:- माना जाता है कि निचले तबके में अभी भी संघ का आधार नहीं है। इसके लिए कुछ खास रणनीति या कार्यक्रम की तैयारी?
जवाब:- संघ का काम समाज के सभी तबके में है। हर समाज के लोग संघ में अधिकारी हैं। बावजूद उसके निचले स्तर पर उतरने के लिए संघ ने गांव से लेकर समाज के हर वर्ग तक अपने कई विशेष अभियान चलाए हैं। उसी तरह दिसंबर से हम बाला साहब देवरस की जन्मशती वर्ष मनाएंगे। इस वर्ष में हमारा प्रयास  निचले और वंचित लोगों में पहुंचकर समरसता का भाव पैदा करने का है। हम समाज से भेदभाव को खत्म करेंगे।

सरकार के आकर्षण से दूरी बरतने की प्रचारकों को नसीहत

संघ प्रमुख मोहन राव भागवत ने अपने प्रचारकों को सरकार के आकर्षण से दूरी बरतने की नसीहत दी है। भागवत ने कहा है कि हम सभी ने प्रचारक जीवन देश हित में कर्म करने के लिए चुना है न कि सम्मान पाने के लिए। उन्होंने कहा कि एक अच्छा स्वयंसेवक संगठन विस्तार के साथ-साथ समाज और देश के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को भी निभाता है।

शुक्रवार को यहां देश भर से एकत्रित हुए प्रांत प्रचारकों को संबोधित करते हुए भागवत ने कहा कि संघ के कामकाज को तेजी से विस्तार देना है। प्रचारकों में उत्साह भरते हुए भागवत ने कहा कि संघ का काम लगातार तेजी से बढ़ रहा है। इससे देखकर हमें आराम से बैठ जाने की जरूरत नहीं है बल्कि हमें कार्य करने की अधिक से अधिक प्रेरणा लेनी चाहिए।

प्रचारकों को संगठन विस्तार के लिए मूल मंत्र देते हुए भागवत ने कहा कि वे संघ प्रार्थना के पांच गुणों (अजेय शक्ति, सुशील, ज्ञान, अक्षय ध्येय और वीर व्रत) को ध्यान में रखकर कार्य करें।

संघ के कामकाज के मूल्यांकन के लिए साल में एक बार आयोजित होने वाली अखिल भारतीय संघ प्रचारकों की बैठक के अंतिम दिन अपने संबोधन में भागवत ने कहा कि देश का माहौल संघ विस्तार के लिए अनुकूल है। उसका हमें ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाना है। इसलिए संघ प्रमुख ने अपने प्रचारकों से संगठन के विस्तार में तेजी लाने को कहा है।

बताया जा रहा है कि अपने कामकाज को विस्तार देने के लिए संघ अपनी शाखाओं में अनूठे प्रयोग भी करेगा। हर समाज और वर्ग को ध्यान में रखते हुए शाखा में अब नए कार्यक्रमों की रचना होगी। कहा जा रहा है कि वंचित समाज, छात्र, व्यवसायी और निचले तबके में अपना आधार बढ़ाने के लिए संघ व्यापक अभियान चलाएगा।

दिसंबर माह से संघ अपने स्व. बाला साहब देवरस की जन्मशती वर्ष के तहत समाज के निचले वर्ग में समरसता का अभियान चलाएगा। बिहार विधानसभा चुनाव की जरूरतों के मद्देनजर संघ ने ब्रज के प्रांत प्रचारक दिनेश कुमार को भाजपा में कार्य करने का दायित्व तय किया है। बताया जा रहा है कि वह अभी बिहार विधानसभा चुनाव से अपनी जिम्मेदारी शुरू करेंगे। दिनेश यूपी के हाथरस जिले के रहने वाले हैं। अब वह भाजपा को मजबूत बनाएंगे।


वहीं संघ ने कुछ प्रचारकों के कामकाज का बदलाव करते हुए ब्रज के प्रांत प्रचारक के पद पर डॉ. हरीश नियुक्त हुए हैं। पहले उनके पास उत्तराखंड प्रांत प्रचारक का दायित्व था।

तो उत्तराखंड के सह प्रांत प्रचारक का दायित्व निभा रहे युद्धवीर सिंह को पदोन्नति देकर सूबे का प्रांत प्रचारक नियुक्त किया गया है। अहम फैसले के तहत यूपी के पूर्व भाजपा संगठन महासचिव राकेश जैन को राष्ट्रीय सेवा भारती में कार्य करने की जिम्मेदारी दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed