फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   RSS chief mohan bhagwat slipped in ganga.

गंगा में पलटने से बाल-बाल बचे संघ प्रमुख भागवत

Sat, 03 Oct 2015 10:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 03 Oct 2015 10:50 AM IST
विज्ञापन
RSS chief mohan bhagwat slipped in ganga.

तीर्थनगरी ऋषिकेश पहुंचे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत बड़ा हादसा होने से बाल-बाल बच गए। भागवत यहां तीर्थनगरी स्थित स्वामी दयानंद आश्रम में ब्रह्मलीन स्वामी दयानंद सरस्वती को श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे। यहां गंगा का आचमन लेने के दौरान भागवत का पैर फिसल गया।

विज्ञापन


आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत शुक्रवार शाम मुनिकीरेती के शीशमझाड़ी स्थित दयानंद आश्रम पहुंचे। उन्होंने यहां स्वामी दयानंद की समाधि स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित कर ब्रह्मलीन संत को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन


इस अवसर पर पत्रकारों से मुखातिब भागवत ने कहा कि स्वामी दयानंद सरस्वती हम सबके मार्गदर्शक थे। वह एक उच्च कोटि के वैदिक शिक्षक थे। भागवत ने कहा कि वेदांत के तत्वज्ञान के आधार पर व्यक्तिगत और सामाजिक जीवन, व्यवहार में कैसे रहें, इसकी बहुत ही सटीक और उचित सलाह उनसे मिलती रहती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

साथ खड़े कार्यकर्ता ने नदी में गिरने से बचाया

RSS chief mohan bhagwat slipped in ganga.

स्वामी दयानंद की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद भागवत संघ कार्यकर्ताओं के साथ गंगा का आचमन लेने पहुंचे। यहां जिस पत्थर पर खड़े होकर वह आचमन कर रहे थे, उससे उनका पैर फिसल गया। इस बीच पास खड़े एक कार्यकर्ता ने उनका हाथ पकड़कर बामुश्किल संभाला। जरा सी चूक होती तो बड़ा हादसा हो जाता।

ये रहे मौजूद
इस दौरान संघ के प्रांत प्रचारक युद्धवीर, क्षेत्र प्रचारक आलोक, विधायक प्रेमचंद अग्रवाल, अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक प्रमुख सुरेशचंद, स्वामी शांतानंद, स्वामी शुद्धानंद महाराज, नारायण दास कुंदनानी, दयाधर दीक्षित, बिशन खन्ना, संदीप मल्होत्रा, चेतन शर्मा, पंकज शर्मा, विपिन कर्णवाल, अमित वत्स आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed