फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun News: Rs 44 lakh cheated in the name of job in Railways

Dehradun: रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर युवाओं से ठगे 44 लाख रुपये, दोनों आरोपी गिरफ्तार

Tue, 20 Sep 2022 10:05 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Tue, 20 Sep 2022 10:05 PM IST
सार

बताया कि तीनों ने मिलकर युवाओं को ठगने का षड्यंत्र रचा। बताया कि जो लोग नौकरी की तलाश करते थे, उनसे ये आरोपी संपर्क कर लेते थे। उन्हें नौकरी का झांसा देकर मनचाहे रुपये मांगे जाते थे।

विज्ञापन
Dehradun News:  Rs 44 lakh cheated in the name of job in Railways
गिरफ्तारी(प्रतीकात्मक तस्वीर)

विस्तार

रेलवे में नौकरी दिलाने का झांसा देकर सात युवकों से 44 लाख रुपये ठगने के आरोप में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों युवक एक दूसरे को युवाओं के सामने रेलवे का अधिकारी बताते थे। आरोपी मूल रूप से बिजनौर के निवासी हैं। दोनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन


पत्रकारों से बातचीत करते हुए एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने सोमवार को बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। इनमें से एक का नाम संदीप कुमार निवासी लोटस गंगा कॉलोनी, रानीपुर, हरिद्वार (मूल निवासी मोहल्ला मिसकियां, स्योहरा, बिजनौर) और रविंद्र सिंह निवासी लोटस गंगा कॉलोनी (मूल निवासी रतनपुर, धामपुर, बिजनौर) हैं। इनमें से संदीप कुमार सिडकुल स्थित एक फैक्टरी में नौकरी करता है, जबकि रविंद्र रोशनाबाद में कास्मेटिक की दुकान चलाता है। इनका एक दोस्त ऋषिकेश में रहता है।
विज्ञापन


बताया कि तीनों ने मिलकर युवाओं को ठगने का षड्यंत्र रचा। बताया कि जो लोग नौकरी की तलाश करते थे, उनसे ये आरोपी संपर्क कर लेते थे। उन्हें नौकरी का झांसा देकर मनचाहे रुपये मांगे जाते थे। कई युवा फंसकर उन्हें रुपये दे भी जाते थे। एसएसपी ने बताया कि इनके तीसरे साथी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


केस एक
ऋषिकेश थाने में गत पांच जून को सोनू निवासी मिशन अस्पताल रोड सतपुली, पौड़ी गढ़वाल ने शिकायत कर पुलिस को बताया था कि उनके दोस्त मोहित से संदीप कुमार और उसके दोस्त ने 14 लाख रुपये हड़पे हैं। दोनों ने मोहित की रेलवे में नौकरी लगवाने की बात कही थी। इस मामले में ऋषिकेश थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया था।

केस दो
त्रिलोकी दास व उसके साथियों ने नेहरू कॉलोनी थाने में तहरीर देकर संदीप और उसके दोस्त रविंद्र की शिकायत की थी। इन दोनों ने त्रिलोकी और उसके दोस्तों से 30 लाख रुपये की धोखाधड़ी की। इस दौरान रविंद्र ने खुद को रेलवे का अधिकारी बताया और नौकरी लगवाने की बात कही। इस मामले में नेहरू कॉलोनी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed