फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rs 11.50 lakh deposited in the bank accounts of the accused

Dehradun News: ईडी ने आरोपियों के ठिकानों से जब्त किए 24 लाख नकद व 58 लाख के गहने

Mon, 02 Sep 2024 03:57 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 02 Sep 2024 03:57 AM IST
विज्ञापन
Rs 11.50 lakh deposited in the bank accounts of the accused
I11.50 लाख रुपये बैंक खातों में भी किए गए फ्रीज, कई फर्जी दस्तावेज भी हुए बरामद
विज्ञापन

I

Iईडी जल्द कर सकती है अगली कार्रवाई, कुछ आरोपियों की हो सकती है गिरफ्तारीI

400 करोड़ रुपये से अधिक के रजिस्ट्री फर्जीवाड़े में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने आरोपियों के घर से कैश और गहने जब्त किए हैं। इनमें 24.50 लाख रुपये नकद और 58.80 लाख रुपये के गहने शामिल हैं। आरोपियों के बैंक खातों में जमा 11.50 लाख रुपये भी फ्रीज कराए गए हैं। इसके अलावा ठिकानों से कई फर्जी दस्तावेज भी बरामद हुए, जिनकी जांच चल रही है।
बता दें कि दो दिनों की कार्रवाई के बाद रविवार को ईडी की ओर से यह अधिकृत जानकारी जारी की गई है। पिछले साल जुलाई में रजिस्ट्री फर्जीवाड़ा सामने आया था। अधिवक्ता कमल विरमानी, इमरान खान, सहारपुर के केपी सिंह आदि ने मिलकर यहां बड़ा फर्जीवाड़ा किया था। लोगों की जमीनों के फर्जी दस्तावेज बनाए और उन्हें अपने परिचितों के माध्यम से बेचकर करोड़ों रुपये का घपला किया। मुख्यमंत्री के आदेश पर दो एसआईटी (एक प्रशासन और पुलिस स्तर पर) बनाई गईं। पुलिस ने पूरे प्रकरण में जांच के बाद कुल 13 मुकदमे दर्ज किए थे। इनकी जानकारी इसी साल जनवरी में ईडी के साथ भी साझा की गई।
विज्ञापन


ईडी ने प्राथमिक जांच के बाद आरोपियों के घरों पर छापे मारे। ईडी ने देहरादून, उत्तर प्रदेश के बिजनौर व सहारपुर, पंजाब के लुधियाना, दिल्ली और आसाम के बोंगेगांव में आरोपियों के घर छापे मारे। ईडी की यह कार्रवाई दो दिनों तक चली। ईडी की ओर से बताया गया है कि इन आरोपियों के घरों और कार्यालयों से 24.50 लाख रुपये नकद, 58.80 लाख रुपये के जेवरात जब्त किए गए। खातों में जमा 11.50 लाख रुपये फ्रीज किए गए। ईडी की जांच अभी जारी है। बताया जा रहा है कि जल्द ही ईडी इसमें अगली कार्रवाई के तौर पर कुछ लोगों को गिरफ्तार भी कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed