फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Route from Asharodi to Garhi Cantt Divided into 13 Zones

पीएम का दून दौरा : आशारोड़ी से गढ़ी कैंट तक 13 जोन में बांटा मार्ग

Fri, 10 Apr 2026 03:07 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 03:07 AM IST
विज्ञापन
Route from Asharodi to Garhi Cantt Divided into 13 Zones
देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेसवे के लोकर्पण के लिए 14 अप्रैल को दून आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम के लिए प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। आशारोड़ी से गढ़ी कैंट तक मार्ग को 13 जोन में बांट दिया गया है। साथ ही जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी सविन बंसल ने ऋषिपर्णा सभागार में कार्यक्रम की तैयारियों के लिए बैठक की। उन्होंने कार्यक्रम में विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए तैनात सभी जोनल, सेक्टर और नोडल अधिकारियों को समयबद्ध सभी व्यवस्थाएं चाक चौबंद करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के भ्रमण कार्यक्रम में हजारों की संख्या में आमजन के शामिल होने की संभावना है। चिन्हित स्थलों पर पेयजल, यातायात प्रबंधन, पार्किंग व्यवस्था, लॉ एंड ऑडर व्यवस्था, बैरिकेडिंग, स्वच्छता व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। पूरे मार्ग पर चाक-चौबंद सुरक्षा इंतजाम किए जाएं।
विज्ञापन

गढ़ी कैंट स्थित महिंद्रा ग्राउंड में मुख्य कार्यक्रम स्थल पर पंडाल में आमजन के बैठने की व्यवस्था, वाहनों की पार्किंग, पेयजल, सूक्ष्म जलपान और मोबाइल शौचालय जैसी सुविधाएं भी समय रहते की जाएं। इस मौके पर नगर आयुक्त नमामी बंसल, मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, प्रवीन कुमार, केएस चौहान, एसडीएम सदर हरिगिरि, उप जिलाधिकारी अपूर्वा सिंह, परियोजना निदेशक विक्रम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


Iजहां से निकलेंगे पीएम, वहां दिखेगी लोक संस्कृति की झलक
I

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 अप्रैल को सहारनपुर के गणेशपुर में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद मां डाट काली मंदिर में दर्शन कर कार से ही जनसभा स्थल महिंद्रा ग्राउंड तक पहुचेंगे। इसके लिए आशारोड़ी से गढ़ी कैंट तक प्रशासन ने सड़क मार्ग के पास कई जगह चिह्नित की हैं जहां सांस्कृतिक दलों की ओर से लोक संस्कृति और परंपराओं पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की झलक भी देखने को मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed