फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Route divert in dehradun on 4th December 

आज घर से रास्ता देखकर निकलें, विस सत्र और आईएमए पीओपी के चलते यहां रूट रहेगा डायवर्ट

Tue, 04 Dec 2018 05:15 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 04 Dec 2018 05:15 AM IST
विज्ञापन
Route divert in dehradun on 4th December 
डेमो - फोटो : डेमो

विधानसभा सत्र और आईएमए परेड के चलते मंगलवार को शहर के कई मार्गों पर यातायात परिवर्तित रहेगा। सत्र के दौरान हरिद्वार और ऋषिकेश जाने वाले यातायात को वैकल्पिक मार्गों से भेजा जाएगा। वहीं आईएमए परेड के चलते विकासनगर की ओर जाने वाले और उधर से आने वाले वाहन वैकल्पिक मार्गों से जा सकेंगे।

विज्ञापन


सत्र के दौरान ये रहेगा मार्ग परिवर्तन 
-सभी भारी वाहनों को कारगी चौक व डोईवाला से दूधली मार्ग की ओर से भेजा जाएगा। 
-देहरादून से हरिद्वार ऋषिकेश, टिहरी, चमोली आदि की तरफ जाने वाले वाहन ईसी रोड से नेहरू कॉलोनी फव्वारा चौक से छह नंबर पुलिया से रायपुर से थानो होते हुए जा सकेंगे। 
विज्ञापन

-धर्मपुर चौक से आईएसबीटी की ओर जाने वाला यातायात माता मंदिर रोड होते हुए पुरानी बाईपास चौकी से आईएसबीटी की ओर जा सकेंगे। 
-मोहकमपुर की ओर से मसूरी जाने वाले वाहन जोगीवाला से रिंग रोड से लाडपुर से सहस्रधारा क्रॉसिंग से आईटी पार्क होते हुए मसूरी जा सकेंगे। 
-मोहकमपुर की ओर से देहरादून शहर की ओर आने वाले वाहन जोगीवाला से छह नंबर पुलिया से नेहरू कॉलोनी, आराघर, ईसी रोड होते हुए देहरादून आ सकेंगे।
-सभी संभावित जुलूस बन्नू स्कूल से प्रगति विहार बैरियर की ओर जाने और रिस्पना से देहरादून शहर की ओर आने वाले वाहनों को हरिद्वार बाईपास से पुरानी बाईपास चौकी की ओर भेजा जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

-संभावित जुलूस (अनुमति प्राप्त केवल) बन्नू स्कूल से निकाले जाएंगे तथा इनके वाहन बन्नू स्कूल में पार्क किए जा सकेंगे। 
-डोईवाला से देहरादून की ओर आने वाली सिटी बसें जोगीवाला की ओर जाएंगी और कैलाश अस्पताल से यूटर्न लेंगी। 
-डिफेंस कॉलोनी जोन वाले व्यावसायिक वाहनों को नेहरू कॉलोनी थाना कट से पुरानी चौकी बाईपास की ओर डायवर्ट किया जाएगा। 
-स्थानीय निवासियों के व्यक्तिगत वाहनों को विशेष परिस्थितियों में ही डायवर्ट किया जाएगा। सामान्य स्थिति में व्यक्तिगत वाहनों को डायवर्ट नहीं किया जाएगा, लेकिन व्यावसायिक वाहनों को लगातार डायवर्ट किया जाएगा। वे किसी भी दशा में विधानसभा की ओर नहीं जा सकेंगे।
ये रहेगी बैरियर व्यवस्था 
-प्रगति विहार बैरियर
- शास्त्रीनगर बैरियर
- बाईपास बैरियर
- डिफेंस कॉलोनी बैरियर
 

-परेड के दौरान आईएमए की ओर कोई भी यातायात नहीं जा सकेगा, आईएमए की तरफ जीरो जोन रहेगा।
-बल्लूपुर से आने वाले वाहन रांगड़वाला चौकी आईएमए के पास से मीठीबेरी से होकर प्रेमनगर की ओर मुख्य मार्ग पर जा सकेगा। 
-प्रेमनगर की ओर से आने वाले यातायात को आईएमए एमटी सेक्शन गेट की ओर डायवर्ट कर रांगड़वाला बैरियर की ओर से निकाला जाएगा। यहां से वाहन बल्लूपुर पंडितवाड़ी की ओर जा सकेंगे।
-विकासनगर की ओर से आने वाले भारी वाहनों को धूलकोट तिराहे से सिगड़वाला की ओर डायवर्ट किया जाएगा। यहां से वाहन धर्मावाला चौक से शिमला बाईपास होते हुए शहर की ओर जा सकेंगे। 
-देहरादून से विकासनगर हरर्बटपुर होते हुए दिल्ली जाने वाले भारी वाहनों को शिमला बाईपास से डायवर्ट कर विकासनगर धर्मावाला की तरफ भेजा जाएगा।
-देहरादून की ओर से विकासनगर जाने वाले सभी यातायात को जीएमएस रोड कमला पैलेस की ओर से शिमला बाईपास की ओर निकाला जाएगा। यह यातायात शिमला बाईपास से विकासनगर की ओर जा सकेगा।
-भारी वाहनों को हरर्बटपुर शिमला बाईपास चौक और बल्लूपुर से जीएमएस रोड की ओर डायवर्ट किया जाएगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed