मंगलवार को घर से रास्ता देखकर निकलें, शहर में यहां रहेगा रूट डायवर्जन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के देहरादून कार्यक्रम के मद्देनजर मंगलवार को शहर के विभिन्न हिस्सों में यातायात डायवर्ट किया गया है।
वीआईपी सुरक्षा एवं जनसामान्य की सुविधा को देखते हुए वाहनों की आवाजाही के लिए दो रूट प्लान जारी किए गए हैं।
एसएसपी निवेदिता कुकरेती ने वाहन चालकों और लोगों से वैकल्पिक मार्गों के इस्तेमाल व रूट चार्ट के अनुसार शहर आने की हिदायत दी है।
रूट प्लान एक : हरिद्वार बाईपास पर यातायात व्यवस्था
- समस्त भारी वाहन सुबह सात बजे से प्रतिबंधित रहेंगे। वीआईपी रूट पर भारी वाहन नही चलेंगे।
- वीआईपी के दिल्ली से उड़ान भरते ही ऋषिकेश से आने वाले छोटे वाहनों को भोगपुर थाना रानीपोखरी से थानों मार्ग होते हुए डायवर्ट किया जाएगा। हरिद्वार से आने वाले भारी व्यावसायिक वाहनों को सुबह सात बजे से लालतप्पड़ क्षेत्र में रोका जाएगा।
- हरिद्वार से देहरादून आने वाले छोटे वाहनों को भानियावाला तिराहे से 500 मीटर पहले रोका जाएगा। वीआईपी के भानियावाला क्रास करने के बाद इन वाहनों को थानो मार्ग के लिए डायवर्ट किया जाएगा।
- वीआईपी के डोईवाला चौक से देहरादून प्रस्थान के बाद हरिद्वार की ओर से आने वाला यातायात डोईवाला से दूधली मार्ग पर डायवर्ट किया जाएगा।
- मियांवाला से हरिद्वार और ऋषिकेश जाने वाले वाहनों को थानो मार्ग के लिए डायवर्ट किया जाएगा।
- वीआईपी के रिस्पना पुल पहुंचने पर जरूरत महसूस होने पर डोईवाला से देहरादून आने वाले हल्के वाहनों को सामान्य कर दिया जाएगा। कारगी चौक से दूधली मार्ग पर डायवर्ट जारी रहेगा।
- बालावाला क्षेत्र रायपुर से मियावाला आने वाले सीमेंट एवं एफसीआई के मालवाहकों को बालावाला क्षेत्र में रोका जाएगा।
रूट प्लान 2: शहर के अंदर यातायात व्यवस्था
- देहरादून आईएसबीटी से ऋषिकेश एवं हरिद्वार जाने वाले वाहनों को कारगी चौक से दुधली मार्ग होकर भेजा जाएगा।
- हरिद्वार-ऋषिकेश जाने वाले वाहनों को फव्वारा चौक एवं जोगीवाला से छह नंबर पुलिया होते हुए थानो मार्ग से भेजा जाएगा।
- वीआईपी काफिला कैलाश अस्पताल के पास पहुंचते ही रिस्पना जीरो जोन कर दिया जाएगा।
-फव्वारा चौक से वाहनों को छह नंबर पुलिया की तरफ भेजा जाएगा।
-नेहरू कालोनी से धर्मपुर की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। आराघर से आने वाले यातायात को माता मंदिर की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।
- कार्यक्रम स्थल रिस्पना से प्रस्थान करते ही आराघर कार्यक्रम स्थल को जीरो जोन कर दिया जाएगा। प्रिंस चौक और सीएमआई से आने वाले यातायात को रेसकोर्स चौक से पुलिस लाइन की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। सर्वे चौक से आने वाले यातायात को बलबीर रोड होते हुए फव्वारा चौक की तरफ भेजा जाएगा। धर्मपुर एवं टी जक्शन से यातायात पुलिस लाइन की तरफ भेजा जाएगा।
रूट प्लान 2: शहर के अंदर यातायात व्यवस्था
- कार्यक्रम स्थल सर्वे चौक को जीरो जोन करते हुए बहल चौक से बेनी बाजार की तरफ यातायात को नहीं आने दिया जाएगा। बेनी बाजार से वाहनों को बहल चौक की तरफ भेजा जाएगा। रोजगार तिराहे से सर्वे चौक की तरफ किसी भी प्रकार का वाहन नहीं आएंगे। रायपुर से आने वाला समस्त यातायात कर्जन रोड एवं सहस्त्रधारा क्रॉसिंग से डायवर्ट किया जाएगा।
- कार्यक्रम स्थल दिलाराम को जीरो जोन कर कालीदास मार्ग एवं डीएल कट से डायवर्ट किया जाएगा। घंटाघर से चकराता रोड के लिए डायवर्ट किया जाएगा जो किशननगर कैंट क्षेत्र होकर सर्वे ऑफ इंडिया गेट होकर आएगा।
- कार्यक्रम स्थल मधुबन होटल में वीआईपी प्रवेश के बाद यातायात को सामान्य किया जाएगा। मधुबन होटल के सामने यातायात का अत्यधिक दबाव होने की स्थिति में राजपुर से आने वाले वाहनों को इंदरबाबा मार्ग और मसूरी डायवर्जन से कैनाल रोड को डायवर्ट किया जाएगा।
- वीआईपी मूवमेंट तक धर्मपुर, आईएसबीटी, सर्वे चौक और रायपुर क्षेत्र में चलने वाले समस्त ऑटो, विक्रम और सिटी बसें वीआईपी के शहर क्षेत्र में प्रवेश करने के साथ ही परेड ग्राउंड एवं बाहरी क्षेत्रों में रोकी जाएंगी।